फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Pathology examination will now be done 24 hours in government hospitals

गोरखपुर: सरकारी अस्पतालों में अब होगी 24 घंटे पैथोलॉजी जांच, CMO ने जारी किया आदेश

Mon, 26 Sep 2022 01:20 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 26 Sep 2022 01:20 PM IST
सार

एसआईसी ने बताया कि अस्पताल में 24 घंटे पैथोलॉजी जांच की जाएगी। इमरजेंसी में भर्ती होने वाले मरीजों को आवश्यकता पड़ने पर एक्स-रे भी किया जाएगा। ऐसा न करने वाले कर्मियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Pathology examination will now be done 24 hours in government hospitals
गोरखपुर सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दुबे। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से विभाग ने कई अहमद बदलाव किए हैं। इसके तहत अब जिला अस्पताल से लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर 24 घंटे पैथोलॉजी जांच की सुविधा मरीजों को मिलेगी। इमरजेंसी में आने वाले मरीजों को पैथोलॉजी जांच के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। इस बाबत सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दुबे और जिला अस्पताल के एसआईसी डॉ. राजेंद्र ठाकुर ने निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन


सीएमओ ने बताया कि सभी सीएचसी और पीएचसी पर 24 घंटे पैथोलॉजी जांच की सुविधा मिलेगी। इसके लिए अस्पतालों पर लैब तकनीशियन तैनात रहेंगे। प्रसव के बाद प्रसूता को कम से कम दो दिन तक डॉक्टरों की निगरानी में भर्ती रखा जाएगा, जिससे की प्रसव के बाद होने वाली कठिनाइयों को समय पर रोका जा सके।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में सजा मां का दरबार, भक्ति में लीन हुए भक्त
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने सीएचसी-पीएचसी से मरीजों को बिना वजह रेफर न करने, गुणवत्तापूर्ण भोजन मुहैया कराने, कर्मचारियों को समय से वेतन देने का निर्देश दिया है। सीएमओ ने सभी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर को क्रियाशील करने का भी निर्देश दिया। गांव के अस्पतालों में एंटी रेबीज वैक्सीन और एंटी स्नेक वेनम अनिवार्य रूप से रखने को कहा गया, जिससे की गांव के मरीज शहर में न आए।

एसआईसी ने बताया कि अस्पताल में 24 घंटे पैथोलॉजी जांच की जाएगी। इमरजेंसी में भर्ती होने वाले मरीजों को आवश्यकता पड़ने पर एक्स-रे भी किया जाएगा। ऐसा न करने वाले कर्मियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed