फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Passengers traveling in AC coaches will get better facilities of bedroll and linen. North Eastern Railway has appointed a new agency to improve the system of washing and distribution of bedrolls and linen.

रेलवे : बेहतर होगी बेडरोल की धुलाई, नई एजेंसी नियुक्त

Wed, 28 Jun 2023 12:39 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jun 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
Passengers traveling in AC coaches will get better facilities of bedroll and linen. North Eastern Railway has appointed a new agency to improve the system of washing and distribution of bedrolls and linen.
रेलवे : बेहतर होगी बेडरोल की धुलाई, नई एजेंसी नियुक्त
लाॅन्ड्री में लगाईं गईं तीन नई हाईटेक वॉशर एक्सट्रैक्टर मशीन और एक कैलेंडरिंग मशीन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। एसी कोच में सफर करने वाले यात्रियों को बेडरोल और लेनिन की बेहतर सुविधा मिलेगी। पूर्वोत्तर रेलवे ने बेडरोल और लिनेन की धुलाई एवं उनके बांटने की व्यवस्था को बेहतर करने के लिए नई एजेंसी नियुक्त की है। साथ ही मैकेनाइज्ड लाॅन्ड्री में मशीनों के अलावा मैन पावर क्षमता में बढ़ोतरी कर दी गई है। लाॅन्ड्री में 11 करोड़ की लागत से तीन नई हाईटेक वॉशर एक्सट्रैक्टर मशीन और कैलेंडरिंग मशीन लगाई गईं हैं। इस अब मशीन की क्षमता नौ टन से बढ़ाकर 16.7 टन प्रतिदिन की गई है।

सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि वाराणसी की तर्ज पर गोरखपुर लाउंड्री से निकलने वाले बेडरोल के पैकेट पर क्यूआर कोड अंकित होंगे, जिससे बेडरोल की सही जानकारी यात्रियों को मिल सकेगी। इसके अलावा लिनेन की वितरण के लिए एसी कोच में एक व्यक्ति को लगाया गया है। प्लेटफार्म से लिनेन को उठाने एवं ट्रेनों में पहुंचाने के लिए ई-कार्ट लगाया गया है, जिसके माध्यम से लिनेन लाना और ले जाना आसान हो गया है। इसके अतिरिक्त लिनेन अटेंडेट की ड्रेस एवं एप्रेन में भी बदलाव किया गया है। इससे यात्री लिनेन अटेंडेंट की पहचान आसानी से कर सकेंगे।
विज्ञापन



---------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed