{"_id":"6ab569069237c95a67098136","slug":"nepal-has-issued-1000-rupee-notes-with-new-features-gorakhpur-news-c-227-1-sdn1035-165190-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: नेपाल ने नए फीचर्स के साथ जारी किए एक हजार के नोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: नेपाल ने नए फीचर्स के साथ जारी किए एक हजार के नोट
Thu, 24 Sep 2026 11:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Thu, 24 Sep 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
कपिलवस्तु। नेपाल राष्ट्र बैंक ने 50 के बाद अब नए फीचर्स के साथ एक हजार रुपये के नए नोट जारी किए हैं। राष्ट्र बैंक के करेंसी मैनेजमेंट डिपार्टमेंट की ओर से जारी सूचना के मुताबिक नया नोट बृहस्पतिवार से चलन में आ गया। नोट का रंग और डिजाइन पहले जारी एक हजार रुपये के नोट के समान है लेकिन इसमें कई नए सुरक्षा और पहचान संबंधी फीचर जोड़े गए हैं।
नोट के बीच वाले हिस्से में नेपाल राष्ट्र बैंक और नेपाल सरकार की गारंटी से संबंधित वाक्य अंकित है। बाईं ओर माउंट एवरेस्ट का चित्र है, जबकि दाईं ओर लालीगुरंस का वॉटरमार्क दिया गया है। इसके नीचे 1000 का वॉटरमार्क है। माउंट एवरेस्ट के दाईं ओर ओवल आकार में भगवती की तस्वीर अंकित है। इसे सीधे देखने पर सुनहरी और तिरछे कोण से देखने पर हरे रंग में दिखाई देने की विशेषता दी गई है।
नोट पर नेपाल राष्ट्र बैंक के गवर्नर प्रो. डॉ. बिश्वनाथ पौडेल के हस्ताक्षर हैं। नोट के निचले हिस्से में सीरीज नंबर बीएस 2082 अंकित है।