फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Muhrram 2023 Big vehicles will not come in Gorakhpur city, even rickshaws banned on many routes

मुहर्रम को लेकर डायवर्जन: आज गोरखपुर शहर में नहीं आएंगे बड़े वाहन, कई रास्तों पर रिक्शा तक प्रतिबंधित

Sat, 29 Jul 2023 10:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 29 Jul 2023 10:06 AM IST
सार

मोहर्रम पर गोरखपुर के कुछ रास्तों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा। जानें, किन रास्तों पर नहीं जा सकेंगे और कौन से रास्ते खुले रहेंगे।

विज्ञापन
Muhrram 2023 Big vehicles will not come in Gorakhpur city, even rickshaws banned on many routes
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

गोरखपुर जिले में मोहर्रम के त्योहार को देखते हुए 29 जुलाई की सुबह आठ बजे से त्योहार समाप्त होने तक शहर में रूट डायवर्जन लागू रहेगा। शहर में बड़े वाहनों का प्रवेश नहीं होगा। शहर के अंदर भी कई रास्तों पर वाहन, रिक्शा, बाइक सभी की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी।

विज्ञापन


इन रास्तों पर नहीं जाएंगे वाहन
दुर्गाबाड़ी, अलीनगर, बक्शीपुर, जुगनू तिराहा, ट्रांसपोर्ट नगर, राप्ती नदी के पुल के मार्ग पर, घोष कंपनी से नखास तक व घोष कंपनी से रेती चौक तक, अलहदादपुर तिराहा से घंटाघर तक, नार्मल टैक्सी स्टैंड से पांडेयहाता, घंटाघर तक, नार्मल से बरफखाना, हांसूपुर तक, हुमायंपुर रेलवे ओवरब्रिज से गंगेज चौराहा, अलीनगर, बक्शीपुर, घंटाघर की तरफ, अग्रसेन तिराहा से बक्शीपुर चौराहा की तरफ, विजय चौक से अलीनगर, चरनलाल चौक की तरफ, खूनीपुर, साहबगंज से बक्शीपुर की तरफ, घासी कटरा, मिर्जापुर, लालडिग्गी से बक्शीपुर की तरफ, लालडिग्गी से गीता प्रेस, रेती चौक तक, फलमंडी चौराहे से राजघाट पुल की ओर, जटाशंकर तिराहा से अलीनगर की तरफ, मदीना मस्जिद चौराहा से शाहमारूफ जाने वाले मार्ग पर चार पहिया, दो पहिया, रिक्शा व साइकिल का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: बिग बाॅस फेम अर्शी का एलान: देवरिया जाएंगे, आग लगाएंगे, प्यार में अभी और जलील होना है...

विज्ञापन
विज्ञापन

इधर से गुजरेंगे बड़े वाहन

  • संतकबीर नगर की तरफ से गोरखपुर आने वाले भारी वाहनों को सहजनवां बाईपास जीरो प्वाइंट से डायवर्ट कर बाघागाड़ा, रामनगर कड़जहां या जंगल कौड़िया होते हुए भेजा जाएगा।
  • बड़हलगंज से गोरखपुर की तरफ आने वाले वाहनों को बेलीपार क्षेत्र बाघागाड़ा स्थित फोरलेन से डायवर्ट कर रामनगर कड़जहां होते हुए भेजा जाएगा।
  • अमर उजाला तिराहा से लखनऊ की तरफ जाने वाली बसों को अमर उजाला तिराहा से डायवर्ट किया जाएगा, ये वाहन देवरिया बाईपास से रामनगर कड़जहां होते हुए जाएंगे। आवश्यकता पड़ने पर चार पहिया वाहन भी डायवर्ट किए जाएंगे।
  • नौसड़ चौराहा से टीपी नगर चौराहा की तरफ सभी प्रकाश के वाहन प्रतिबंधित रहेगें, ये वाहन बाघागाड़ा, रामनगर कड़जहां होते हुए जाएंगे।
  • सभी प्रकार के राजकीय वाहन व प्राइवेट वाहन आदि सीएस चौराहा, मोहद्दीपुर चौराहा होते हुए चार फाटक ओवरब्रिज से कौवाबाग बाइपास मार्ग से पादरी बाजार चौकी, फातिमा अस्पताल, खजांची चौराहा होते हुए भगवानपुर के रास्ते बरगदवां चौकी होकर सोनौली की तरफ जाएंगे।
  • फरेंदा, पीपीगंज से गोरखनाथ मंदिर की तरफ आने वाले वाहन प्रतिबंधित रहेंगे, ये वाहन बरगदवां तिराहे से फर्टिलाइजर, झुंगिया होते हुए खजांची चौराहा से फातिमा अस्पताल, पादरी बाजार चौकी चौराहा बाईपास मार्ग से चार फाटक ओवरब्रिज मोहद्दीपुर होते हुए देवरिया व कुशीनगर की ओर जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed