{"_id":"69bdbc0da7b4f58b0e020444","slug":"passenger-train-arrived-six-hours-late-missed-rapti-sagar-express-passengers-created-ruckus-at-unaula-station-gorakhpur-news-c-7-gkp1062-1264609-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: छह घंटे लेट आई पैसेंजर ट्रेन, छूटी राप्तीसागर एक्सप्रेस, उनौला स्टेशन पर यात्रियों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: छह घंटे लेट आई पैसेंजर ट्रेन, छूटी राप्तीसागर एक्सप्रेस, उनौला स्टेशन पर यात्रियों का हंगामा
विज्ञापन
स्टेशन मास्टर से नोकझोंक, आधे घंटे तक रहा अफरा-तफरी का माहौल
गोरखपुर। नरकटियागंज से गोरखपुर आने वाली पैसेंजर ट्रेन के शुक्रवार को करीब छह घंटे देरी से पहुंचने के कारण 25 से अधिक यात्रियों की राप्तीसागर एक्सप्रेस छूट गई। इससे नाराज यात्रियों ने उनौला स्टेशन पर जमकर हंगामा किया और स्टेशन मास्टर से उनकी नोकझोंक भी हुई। करीब आधे घंटे तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
जानकारी के अनुसार, नरकटियागंज-गोरखपुर पैसेंजर (55095) बृहस्पतिवार रात निर्धारित समय रात आठ बजे के बजाय करीब डेढ़ घंटे देरी से रवाना हुई। रास्ते में कई स्थानों पर ट्रेन को रोके जाने के कारण इसकी देरी लगातार बढ़ती गई और यह करीब छह घंटे विलंब से चली। शुक्रवार तड़के करीब चार बजे जब ट्रेन उनौला स्टेशन पहुंची, तब राप्तीसागर एक्सप्रेस पकड़ने वाले यात्री प्लेटफॉर्म पर उतरकर विरोध करने लगे।
यात्रियों का आरोप था कि ट्रेन की देरी के कारण उनकी लंबी दूरी की यात्रा प्रभावित हो गई। हंगामे की सूचना पर रेलवे कर्मचारी और गार्ड मौके पर पहुंचे और यात्रियों को समझाकर शांत कराया। इसके बाद स्थिति सामान्य हो सकी। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, सिंगल लाइन होने के कारण ट्रेनों के संचालन में बाधा आ रही है, जिससे देरी हो रही है। इस घटना से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।