{"_id":"5ff75fc98ebc3e340e659700","slug":"parking-space-evacuated-from-bettihata-to-padleganj-gorakhpur-city-news-gkp379981537","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेतियाहाता से पैडलेगंज तक पार्किंग की जगह खाली कराई गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेतियाहाता से पैडलेगंज तक पार्किंग की जगह खाली कराई गई
विज्ञापन

गोरखपुर। शहर में जाम की समस्या खत्म करने के लिए गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) की प्रवर्तन टीम ने अभियान चलाया। बृहस्पतिवार को बेतियाहाता स्थित हनुमान मंदिर से पैडलेगंज तक पार्किंग की जगह खाली कराई।
चेतावनी दी गई कि भी पार्किंग खाली कराने की जिम्मेदारी संबंधित दुकानदार और कांप्लेक्स मालिकों की है। जिस दुकान, शॉपिंग मॉल के सामने पार्किंग की जगह है, उसे यह सुनिश्चित करना होगा कि वहां सिर्फ गाड़ियां ही खड़ी हो। उस जगह का इस्तेमाल दूसरे कामों में न किया जाए। यह अभियान शुक्रवार को भी जारी रहेगा।
पिलर तोड़ा, रैंप खाली कराया
जीडीए उपाध्यक्ष अनुज सिंह के निर्देश पर बृहस्पतिवार की सुबह 11 बजे एक्सईएन आरएस दिवाकर के नेतृत्व में प्राधिकरण की प्रवर्तन टीम ने बेतियाहाता के हनुमान मंदिर के सामने से अतिक्रमण हटाना शुरू किया। वहां सड़क पर बने दुकानों के काउंटरों को हटाया गया।
विज्ञापन
टीम, कमिश्नर आवास, भगत सिंह चौराहा होते हुए फिराक चौराहा पहुंची। वहां सड़क के दाहिने एवं बाएं दोनों तरफ के कांप्लेक्स में पार्किंग न होने पर एक्सईएन ने नाराजगी जताई। कुछ कांप्लेक्स मालिकों द्वारा बाहर की तरफ लगाए गए पिलर को तोड़ा गया। पार्किंग स्थल पर बने रैंप से भी टीम ने अतिक्रमण हटाया।
पार्किंग खाली करने के लिए मोहलत मांगी
एक पैथोलॉजी भवन की पार्किंग में क्लीनिक संचालित होता पाया गया। यहां गाड़ियां बाहर खड़ी थीं। टीम की सख्ती पर संचालक ने पार्किंग खाली करने के लिए 15 दिन का मौका मांगा। जिसपर टीम राजी हो गई। इसी तरह एक कांप्लेक्स की पार्किंग में कोचिंग संस्थान संचालित होता मिला। उसे भी टीम ने हटाने का निर्देश दिया।
कुछ ऐसी भी इमारतें मिलीं जिनका मानचित्र आवासीय का स्वीकृत हुआ और उसका इस्तेमाल व्यावसायिक होता मिला। पार्किंग भी नहीं थी। टीम ने उन्हें भी चेतावनी दी कि व्यावसायिक गतिविधियां बंद कर दी जाएं। प्रवर्तन टीम में एई एके सिन्हा, मो. अख्तर खान, अवर अभियंता सत्य प्रकाश चौधरी, राकेश श्रीवास्तव, पद्माकर मिश्र, विनोद शर्मा, रामइकबाल सिंह आदि शामिल रहे।