{"_id":"6a8226e92d5f3a588301400b","slug":"panic-over-honey-badgers-in-tiwaripur-three-rescued-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1419459-2026-08-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: बिज्जुओं से दहशत में थे लोग, वन टीम ने खत्म किया डर; बिज्जुओं का किया गया रेस्क्यू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: बिज्जुओं से दहशत में थे लोग, वन टीम ने खत्म किया डर; बिज्जुओं का किया गया रेस्क्यू
Mon, 17 Aug 2026 02:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 02:38 AM IST
सार
जानकारी के अनुसार 15 अगस्त की रात करीब 10:20 बजे सूचना मिली थी कि तिवारीपुर कॉलोनी में डॉ. लारी के घर व छत पर दो-तीन दिन से बिज्जू घूम रहे हैं। सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम ने मामले को गंभीरता से लिया। रविवार को टीम मौके पर पहुंची और तलाश शुरू की। प्रयास के बाद तीन बिज्जुओं को सुरक्षित पकड़ लिया गया।
विज्ञापन
पकड़ा गया बिज्जू
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
तिवारीपुर क्षेत्र की आवास विकास कॉलोनी में पिछले तीन से चार दिनों से बिज्जुओं के लगातार दिखाई देने से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ था। कॉलोनी में कुछ घरों और छतों पर बिज्जू घूमते देखे जाने की सूचना के बाद वन विभाग की टीम सक्रिय हुई। रविवार को टीम ने अभियान चलाकर तीन बिज्जुओं को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार 15 अगस्त की रात करीब 10:20 बजे सूचना मिली थी कि तिवारीपुर कॉलोनी में डॉ. लारी के घर व छत पर दो-तीन दिन से बिज्जू घूम रहे हैं। सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम ने मामले को गंभीरता से लिया। रविवार को टीम मौके पर पहुंची और तलाश शुरू की। प्रयास के बाद तीन बिज्जुओं को सुरक्षित पकड़ लिया गया।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों के मुताबिक, पिछले कुछ दिनों से कॉलोनी के कई मकानों के आसपास बिज्जू दिखाई दे रहे थे। कुछ लोगों ने इनके घरों के अंदर तक पहुंचने की बात भी कही। लगातार दिखने के कारण खासकर रात के समय लोगों ने घरों से बाहर निकलना कम कर दिया था। बच्चों को भी बाहर जाने से रोका जा रहा था। अभियान के बाद कॉलोनी के लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
डीएफओ शुभम सिंह ने बताया कि वन विभाग की टीम ने तीन बिज्जुओं को सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू कर लिया है।