{"_id":"6afcc15aa773a13c6a0e570a","slug":"alumni-from-across-the-country-and-abroad-to-gather-at-mmmut-alumni-meet-begins-on-the-21st-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1522170-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: एमएमएमयूटी में जुटेंगे देश-विदेश के पूर्व छात्र, 21 से एलुमनी मीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: एमएमएमयूटी में जुटेंगे देश-विदेश के पूर्व छात्र, 21 से एलुमनी मीट
Wed, 18 Nov 2026 02:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Wed, 18 Nov 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
- रिलायंस जियो के प्रेसिडेंट उदय कुमार श्रीवास्तव होंगे मुख्य अतिथि, दो दिन चलेगा आयोजन
- उद्योग, सेमीकंडक्टर और ऊर्जा क्षेत्र की हस्तियां साझा करेंगी अनुभव, विद्यार्थियों को मिलेगा मार्गदर्शन
गोरखपुर। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में 21 और 22 नवंबर को दो दिवसीय एलुमनी मीट का आयोजन होगा। इसमें देश-विदेश में विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र शामिल होंगे। कार्यक्रम में दूरसंचार, उद्योग और ऊर्जा क्षेत्र की तीन प्रमुख हस्तियां मुख्य और विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगी।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रिलायंस जियो के प्रेसिडेंट (रेगुलेटरी पॉलिसी) इंजी. उदय कुमार श्रीवास्तव होंगे। उन्होंने 1983 में तत्कालीन मदन मोहन मालवीय इंजीनियरिंग कॉलेज से इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी। दूरसंचार क्षेत्र में उन्हें कई दशकों का अनुभव है। वे दूरसंचार विभाग, ट्राई और अंतरराष्ट्रीय दूरसंचार संघ में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा चुके हैं। विशिष्ट अतिथि के रूप में उद्योग विशेषज्ञ डॉ. संजय गंभीर और एनटीपीसी जीई पावर सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के पूर्णकालिक निदेशक मोहम्मद अशफाक शामिल होंगे। दोनों वर्ष 1990 बैच के मैकेनिकल इंजीनियरिंग के पूर्व छात्र हैं। डॉ. गंभीर को उद्योग और शोध के क्षेत्र में लंबा अनुभव है।
सेमीकंडक्टर, एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में उनकी विशेषज्ञता है। वहीं, मोहम्मद अशफाक को एनटीपीसी में 33 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने ऊर्जा क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाई हैं। कार्यक्रम में पूर्व छात्र अपने अनुभव साझा करेंगे। साथ ही शिक्षा, शोध, तकनीक और उद्योग के बीच सहयोग बढ़ाने पर चर्चा होगी। विश्वविद्यालय का उद्देश्य पूर्व छात्रों को संस्थान से जोड़ना और वर्तमान विद्यार्थियों को उनके अनुभवों से लाभान्वित करना है।