Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM Yogi to Lay Foundation Stone for UP's First Forestry University on november 19

गोरखपुर: यूपी के पहले वानिकी विश्वविद्यालय की नींव रखेंगे सीएम योगी, 792 करोड़ की 55 परियोजनाओं की देंगे सौगात

Tue, 17 Nov 2026 08:06 PM IST
अनुराग रंजन अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: अनुराग रंजन Updated Tue, 17 Nov 2026 08:06 PM IST
सार

19 नवंबर को दो दिवसीय दौरे पर आ रहे दो दिवसीय दौरे पर आ रहे सीएम योगी तीन कार्यक्रमों में भाग लेंगे। पहल कार्यक्रम कैंपियरगंज के भारीवैसी में पूर्वाह्न 11 बजे से होगा। वह 491 करोड़ की लागत से बनने वाली फॉरेस्ट्री यूनिवर्सिटी सहित 621.05 करोड़ की 16 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इसके साथ ही उनके हाथों 171.13 करोड़ रुपये की 39 परियोजनाओं का लोकार्पण भी होगा। 

विज्ञापन
CM Yogi to Lay Foundation Stone for UP's First Forestry University on november 19
सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 19 नवंबर को पूर्वाह्न 11 बजे प्रदेश के पहले वानिकी एवं औद्यानिकी विश्वविद्यालय (फॉरेस्ट्री एंड हॉर्टिकल्चर यूनिवर्सिटी) का शिलान्यास करेंगे। कैंपियरगंज में आयोजित कार्यक्रम में दौरान 792 करोड़ रुपये से अधिक की कुल 55 विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। अपराह्न तीन बजे टाउन हॉल मैदान पर जन चौपाल के माध्यम से नागरिकों से संवाद करेंगे। कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

विज्ञापन
Trending Videos

तीन कार्यक्रमों में भाग लेंगे सीएम

दो दिवसीय दौरे पर आ रहे सीएम योगी तीन कार्यक्रमों में भाग लेंगे। पहल कार्यक्रम कैंपियरगंज के भारीवैसी में पूर्वाह्न 11 बजे से होगा। वह 491 करोड़ की लागत से बनने वाली फॉरेस्ट्री यूनिवर्सिटी सहित 621.05 करोड़ की 16 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इसके साथ ही उनके हाथों 171.13 करोड़ रुपये की 39 परियोजनाओं का लोकार्पण भी होगा। इसके बाद उपस्थित जनसमूह को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री का दूसरा कार्यक्रम जन चौपाल है। इस कार्यक्रम में करीब पांच हजार लोग शामिल होंगे। यहां सदर विधानसभा क्षेत्र के विधायक के रूप में नागरिकों से संवाद करेंगे और उनकी समस्याएं सुनेंगे। तीसरा कार्यक्रम 20 नवंबर को तारामंडल क्षेत्र के चंपा देवी पार्क में है जहां मुख्यमंत्री विद्यार्थियों में टैबलेट वितरित करेंगे। गोरखपुर मंडल के चार जिलों गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर और महराजगंज के 50 हजार विद्यार्थियों को टैबलेट दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

वानिकी विश्वविद्यालय में वन्य जीव संरक्षण, जलवायु परिवर्तन की होगी पढ़ाई

प्रदेश का पहला वानिकी विश्वविद्यालय 50 हेक्टेयर क्षेत्रफल में बनेगा। इस विश्वविद्यालय में वानिकी एवं औद्यानिकी, वन्य जीव संरक्षण, जलवायु परिवर्तन, प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन, एग्रोफॉरेस्ट्री, फल एवं बागवानी सहित कई आधुनिक विषयों में स्नातक (बीएससी), परास्नातक (एमएससी) और पीएचडी के साथ ही डिप्लोमा पाठ्यक्रम संचालित किए जाएंगे। वानिकी एवं औद्यानिकी विश्वविद्यालय से डिग्री प्राप्त विद्यार्थियों के लिए उत्तर प्रदेश राज्य वन सेवा तथा क्षेत्रीय वन अधिकारी के पदों पर क्षैतिज आरक्षण प्रदान किया जाना भी प्रस्तावित है। सीएम योगी ग्रामीण रोड कनेक्टिविटी, बाढ़ बचाव और कस्तूरबा बालिका विद्यालय की सुरक्षा से जुड़ी, करीब 130 करोड़ की 15 अन्य परियोजनाओं का भी शिलान्यास करेंगे। लोकार्पण की 39 परियोजनाओं में भी अधिकतर कार्य ग्रामीण रोड कनेक्टिविटी और बाढ़ बचाव से संबंधित हैं।

इन प्रमुख कार्यों का होगा शिलान्यास-लोकार्पण

  • 54.52 करोड़ रुपये की लागत से रोहिन नदी स्थित मछलीगांव-अलगटपुर तटबंध पर कलान नाले पर कल्यानपुर के पास पंपिंग स्टेशन का निर्माण
  • 57.19 करोड़ रुपये की लागत से मानीराम-डोमिनगढ़ तटबंध के किमी 10 पर ग्राम सिउरिया के पास पंपिंग स्टेशन का निर्माण
  • 17.38 करोड़ रुपये से गाहांसाड़-कोलिया तटबंध के ग्राम उत्तरासोत के समीप किमी 7.135 से 7.9 के मध्य कटाव निरोधक कार्य
  • 8.41 करोड़ से मानीराम डोमिनगढ़ तटबंध के किमी 9.60 से किमी 11.60 तक स्लोप पिचिंग कार्य
  • 6.56 करोड़ से बढ़या-कोठा तटबंध के ग्राम तुर्कवलिया के समीप किमी 9.08 से 9.485 के मध्य कटाव निरोधक कार्य
  • 34.36 करोड़ के अमृत 2.0 के तहत पीपीगंज नगर पंचायत पुनर्गठन पेयजल योजना पार्ट 1 और 26.06 करोड़ रुपये के पेयजल योजना पार्ट 2 का लोकार्पण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed