Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Server issues caused delays... self-calculation took longer than expected

Gorakhpur News: सर्वर ने छकाया...स्वगणना में लगा ज्यादा वक्त

Wed, 18 Nov 2026 02:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Wed, 18 Nov 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
Server issues caused delays... self-calculation took longer than expected
- कुछ ने पूरी नहीं कर पाई प्रक्रिया, स्व गणना में आ रही समस्याएं
विज्ञापन

गोरखपुर। जनगणना-2027 के तहत स्व गणना प्रक्रिया में समस्याएं सामने आ रही हैं। स्वगणना करने के दौरान सर्वर के स्लो चलने की समस्या ज्यादा रही। इसके चलते गणना करने में ज्यादा वक्त लगा।
बार एसोसिएशन सिविल कोर्ट के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शक्ति प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि सोमवार से ही स्व गणना का प्रयास कर रहा हूं, लेकिन तकनीकी दिक्कतों से नहीं कर पाया। पहले दिन स्व गणना की प्रक्रिया में सर्वर काफी धीमा रहा, पोर्टल बार-बार बंद हो गया। मंगलवार को इस संबंध में एक वीडियो देखा, प्रक्रिया बहुत लंबी है। सिविल लाइंस के पार्षद अजय राय ने बताया कि मोबाइल फोन पर करने की कोशिश किया पर नहीं पाया। बाद में निगम के कर्मचारी की मदद से स्वगणना की लेकिन इस प्रक्रिया में डेढ़ घंटे का समय लग गया। परिवार के सभी सदस्यों की जानकारी मांगी गई, प्रक्रिया बहुत लंबी रही।
विज्ञापन

व्यवसायी सुशील गुप्ता ने बताया कि स्वगणना में एक घंटे का समय लग गया। सर्वर स्लो चलने के कारण समय अधिक लग रहा है। प्रशासन को इस तकनीकी समस्या को ठीक कराना चाहिए ताकि लोग आसानी से स्वगणना कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


-
कमिश्नर, विधायक विपिन सिंह, महेंद्र पाल सिंह ने की स्व गणना
गोरखपुर। जनगणना-2027 के तहत 16 नवंबर से स्व-गणना अभियान शुरू हो चुका है। मंगलवार को कमिश्नर इंद्र विक्रम सिंह, गोरखपुर ग्रामीण के विधायक विपिन सिंह, पिपराइच विधायक महेंद्र पाल सिंह, सिविल लाइंस प्रथम के पार्षद अजय राय ने स्व गणना कर दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित किया।

कमिश्नर ने नागरिकों से अपील की कि वे भी अपने मोबाइल फोन अथवा लैपटॉप के माध्यम से घर बैठे स्व-गणना करें और जनगणना में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक को स्व-गणना करते समय कुछ महत्वपूर्ण बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए ताकि परिवार और मकान से संबंधित जानकारियां सही तरीके से दर्ज हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed