फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Panic among villagers of Sohgibarwa due to hyena in maharajganj

महराजगंज में लकड़बग्घे का आतंक: सोहगीबरवा के ग्रामीणों में फैली दहशत, तलाश में जुटा वन विभाग

Wed, 21 Jul 2021 05:03 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज।
अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज। Published by: vivek shukla Updated Wed, 21 Jul 2021 05:03 PM IST
सार

शिकार की तलाश में विगत एक सप्ताह से आबादी के इर्द गिर्द छिपा है लकड़बग्घा

विज्ञापन
Panic among villagers of Sohgibarwa due to hyena in maharajganj
लकड़बग्घा। (फाइल फोटो) - फोटो : livescience.com

विस्तार

महराजगंज जिले के शिवपुर वन रेंज क्षेत्र अंतर्गत सोहगीबरवा गांव में इन दिनों लकड़बग्घे की आहट से ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है। यहां विगत करीब एक सप्ताह से रात में यह जानवर शिकार के लिए आ रहा है। लेकिन ग्रामीणों की सतर्कता के चलते लकड़बग्घा अपनी मकसद में कामयाब नहीं हो पा रहा है।

विज्ञापन


ग्रामीणों ने वन विभाग से लकड़बग्घे को पकड़ने की मांग की। लेकिन रात के चलते लकड़बग्घे को पकड़ा मुश्किल हो गया है। सोहगीबरवा निवासी राजेश श्रीवास्तव, राम सवारे निषाद, रंजीत सहानी, राजेश गुप्ता, विजय कुमार ने कहा कि यह जानवर कई दिनों से भूखा है। जिससे ये किसी बड़ी घटना को भी अंजाम दे सकता है।
विज्ञापन


फिलहाल कस्बे के लोगों ने अपनी पालतू जानवर बकरियों व मुर्गियों की सुरक्षा के लिए उन्हें अपने घरों की भीतर कैद कर लिया है। वहीं जंगल से सटे आबादी क्षेत्र में लकड़बग्घे होने से दहशत बनी हुई है। बीते दिनों खतरनाक जंगली जानवरों द्वारा की गई घटनाओं को लोग भूल नहीं सके है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिवपुर रेंजर अनूप कुमार वर्मा का कहना है कि बीते कई दिनों से आबादी से सटे सड़कों सहित अन्य जगहों पर लकड़बग्घे का पदचिन्ह देखा जा रहा है। जिसे लेकर गांव में टीम को तैनात कर ग्रामीणों को जागरूक करते हुए जंगल की ओर नहीं जाने की सलाह दी जा रही है। रात्रि के समय ग्रामीण अकेले आना जाना न करें। विभाग की तरफ से भी लकड़बग्घे की निगरानी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed