{"_id":"60406b09ec99de5c8e65102b","slug":"panchayat-elections-2021-starts-register-objections-on-reservation-of-posts-in-panchayat-elections","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत चुनाव: पदों के आरक्षण पर आज से दर्ज करा सकेंगे आपत्ति, जानिए कब प्रकाशित की जाएगी अंतिम सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत चुनाव: पदों के आरक्षण पर आज से दर्ज करा सकेंगे आपत्ति, जानिए कब प्रकाशित की जाएगी अंतिम सूची
Thu, 04 Mar 2021 10:37 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 04 Mar 2021 10:37 AM IST
विज्ञापन
पंचायत चुनाव।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में पदों के लिए घोषित आरक्षण पर गुरुवार से आपत्तियां दर्ज कराने का सिलसिला शुरू हो जाएगा। आठ मार्च तक आपत्तियां दर्ज कराई जा सकती हैं। इसके लिए ब्लॉक मुख्यालय, डीपीआरओ कार्यालय या फिर डीएम कार्यालय में आवेदन किया जा सकता है।
विज्ञापन
डीएम के. विजयेंद्र पांडियन ने डीपीआरओ और सभी बीडीओ को निर्देश दिए हैं कि जिन भी पदों के लिए आपत्ति आए, उसे अलग-अलग पंजिका पर दर्ज किया जाए। सभी आपत्तियों को आखिरी में संकलित कर डीपीआरओ कार्यालय भेजा जाएगा, जहां नौ से 12 मार्च तक सभी का निस्तारण होगा। इसके बाद 14 मार्च को आरक्षण की अंतिम सूची प्रकाशित की जाएगी।
विज्ञापन
15 मार्च को इसे पंचायतीराज निदेशालय को भेज दिया जाएगा। उधर अनंतिम सूची तैयारी होते ही प्रधान समेत विभिन्न पदों के लिए चुनाव की तैयारी कर रहे कई दावेदारों ने मन मुताबिक आरक्षण नहीं तय होने पर आपत्ति दर्ज कराने की तैयारी शुरू कर दी है। वहीं जिनका आकलन सही साबित हुआ वे तेजी से तैयारियों में जुट गए हैं।
विज्ञापन