{"_id":"60581e6b8ebc3ed3d535ebd6","slug":"panchayat-elections-2021-reservation-of-block-chief-in-gorakhpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पंचायत चुनाव 2021: ब्लॉक प्रमुख की कई सीटों का आरक्षण बदला, यहां देखें पूरी लिस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत चुनाव 2021: ब्लॉक प्रमुख की कई सीटों का आरक्षण बदला, यहां देखें पूरी लिस्ट
Mon, 22 Mar 2021 10:04 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 22 Mar 2021 10:04 AM IST
विज्ञापन
पंचायत चुनाव।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर जिले में पिछली बार की तुलना में इस बार की आरक्षण सूची में उत्तरांचल और दक्षिणांचल के ज्यादातर प्रमुख पदों का आरक्षण बदल गया। इससे इन सीटों पर पूरा समीकरण ही बदल गया है। कई चेहरे उतर गए तो कुछ के खिल गए हैं।
विज्ञापन
दो मार्च को जारी अनंतिम सूची में जंगल कौड़िया की सीट एसएसी महिला के लिए आरक्षित थी इस बार यह ओबीसी के लिए हो गई है। इसी तरह भरोहिया एससी से ओबोसी महिला तो कैंपियरगंज की सीट एससी से अनारक्षित हो गई। हालांकि अनारक्षित होने से वहां एससी वर्ग का दावेदार भी अपनी किस्मत आजमा सकेगा।
विज्ञापन
इसी तरह दक्षिणांचल की खजनी, बेलघाट और गगहा की सीट का आरक्षण तो नहीं बदला मगर उरुवा की सीट अनारक्षित से एससी महिला तो गोला अनारक्षित से एससी हो गई। बड़हलगंज ओबीसी से बदलकर अनारक्षित हो गई तो बांसगांव अनारक्षित से एससी महिला हो गई। जिले के पूर्वी हिस्से की बात करें तो खोराबार, सरदारनगर की सीट के आरक्षण में कोई बदलाव नहीं हुआ। ब्रम्हपुर की सीट ओबीसी महिला से ओबीसी हो गई। शहर से सटे पिपराइच और भटहट में भी कोई परिवर्तन नहीं हुआ।
विज्ञापन
भरोहिया में पहली बार कोई ब्लॉक प्रमुख बनेगा
जिले के नवनिर्मित भरोहिया ब्लॉक में पहली बार ब्लॉक प्रमुख पद का चुनाव होगा। यह सीट अनंतिम सूची में ओबीसी महिला के लिए आरक्षित की गई है। इससे पहले के आरक्षण में एससी के लिए आरक्षण तय हुुआ था।
अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए छह पद
ब्लॉक प्रमुख के लिए जारी आरक्षण सूची के मुताबिक जिले में 20 पद के लिए एसटी का कोई उम्मीदवार नहीं होगा। अनुसचित जाति महिला के लिए दो और पुरूष के लिए दो पद आरक्षित है। इसी तरह अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए दो और पुरूष के लिए चार यानी कुल छह पद और महिला के लिए तीन जबकि सात पद अनारक्षित हैं।
तो सुधीर सिंह की पत्नी होंगी दावेदार
पिपरौली के निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख सुधीर सिंह को जिला बदर कर दिया गया है। लिहाजा, वह चुनाव से दूरी बना सकते हैं। दोबारा से तय आरक्षण की अनंतिम सूची में पिपरौली ब्लॉक अनारक्षित घोषित किया गया है। ऐसे में निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख की पत्नी के चुनाव मैदान में उतरने की चर्चा है। इससे पहले जारी हुई सूची में पिपरौली ब्लॉक को आरक्षित किया गया था। इस बार ऐसा नहीं है।
ब्लॉक प्रमुख पद के आरक्षण की अनंतिम सूची
ब्लॉक- आरक्षण की स्थिति
पिपराइच: ओबीसी
भटहट: ओबीसी महिला
चरगांवा: अनारक्षित
जंगल कौड़िया: ओबीसी
भरोहिया: ओबीसी महिला
कैंपियरगंज: अनारक्षित
पाली: अनारक्षित
सहजनवां: एससी
पिपरौली: अनारक्षित
खजनी: महिला
बेलघाट: महिला
उरुवा : एससी महिला
गोला: एससी
बड़हलगंज: अनारक्षित
गगहा: अनारक्षित
बांसगांव: एससी महिला
कौड़ीराम: महिला
ब्रम्हपुर: ओबीसी
खोराबार: ओबीसी
सरदारनगर: अनारक्षित