फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Oxygen plant ready to fight against Corona in Gorakhpur

Corona Alert: कोरोना से जंग के लिए तैयार हैं ऑक्सीजन प्लांट, अस्पतालों में पहली बार होगा जंबो जेट सिलिंडर का इस्तेमाल

Sat, 04 Dec 2021 02:40 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 04 Dec 2021 02:40 PM IST
सार

 मोदी केमिकल्स के गोरखपुर और देवरिया प्लांट में रोजाना करीब 8300, आरके ऑक्सीजन में 1400 और अन्नपूर्णा गैसेज में 500 सिलिंडर भरे जा सकते हैं।

विज्ञापन
Oxygen plant ready to fight against Corona in Gorakhpur
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर के ऑक्सीजन प्लांट कोरोना वायरस से जंग के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। पिछले वर्ष कोरोना संक्रमण के समय गोरखपुर के ऑक्सीजन प्लांटों की सिलिंडर रिफिलिंग की क्षमता मात्र 4000 सिलिंडर प्रतिदिन के आसपास थी, इस समय बढ़कर 11 हजार हो गई है। वहीं गोरखपुर के छह अस्पतालों में पहली बार जंबो जेट ऑक्सीजन सिलिंडर का इस्तेमाल होगा।
विज्ञापन


मोदी केमिकल्स के गोरखपुर और देवरिया प्लांट में रोजाना करीब 8300, आरके ऑक्सीजन में 1400 और अन्नपूर्णा गैसेज में 500 सिलिंडर भरे जा सकते हैं। वहीं आरके ऑक्सीजन पहली बार शहर के अस्पतालों में जंबो जेट ऑक्सीजन सिलिंडर लगाने जा रहा है।
विज्ञापन


मोदी केमिकल्स के निदेशक प्रवीण मोदी ने बताया कि दुर्भाग्य से कोरोना संक्रमण दोबारा फैलता है तो ऑक्सीजन की कमी नहीं होगी। गोरखपुर प्लांट की क्षमता बढ़ाकर 4500 कर दी गई है। देवरिया में करीब 3600 क्षमता का प्लांट लगा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरके ऑक्सीजन के निदेशक कुशाग्र जायसवाल ने बताया कि इस बार शहर के छह अस्पतालों में जंबो जेट सिलिंडर के जरिए ऑक्सीजन गैस की आपूर्ति की जाएगी। वहीं पूरी क्षमता के साथ प्लांट में 1400 ऑक्सीजन सिलिंडर की रिफिलिंग की जा सकेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed