{"_id":"66638d4a56824ab39a0d4b74","slug":"outpost-incharge-and-two-constables-accused-of-beating-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-582794-2024-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: चौकी इंचार्ज व दो सिपाहियों पर पीटने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: चौकी इंचार्ज व दो सिपाहियों पर पीटने का आरोप
विज्ञापन
नोट : चौकी इंचार्ज का पक्ष मांगा गया है-- -
जगदीशपुर पुलिस चौकी का मामला, एसएसपी ने सीओ को दिया जांच का निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। एम्स थाना क्षेत्र के जगदीशपुर पुलिस चौकी इंचार्ज और दो सिपाहियों पर रुपये के लेनदेन में एक व्यक्ति को प्रताड़ित करने का आरोप लगा है। मामला सामने आने पर एसएसपी ने सीओ कैंट को जांच का निर्देश दिया है। पीड़ित का आरोप है कि नाजायज तरीके से रुपये की मांग को लेकर दरोगा और दो सिपाहियों ने उसे पुलिस चौकी लेकर जाकर पीटा, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। उसे उपचार के लिए एम्स में भर्ती कराया गया। सेहत में सुधार पर होने पर उसने प्रार्थनापत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
रुद्रापुर, कुसम्ही टोला निवासी विनय शर्मा ने शुक्रवार को एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर को प्रार्थनापत्र देकर बताया कि उसके भाई अजीत शर्मा और कुशीनगर जिले के कुबेस्थान, बड़ागांव निवासी वसींदर सिंह के बीच रुपये का विवाद चल रहा है। इस मामले में वसींदर ने जगदीशपुर पुलिस चौकी पर तहरीर दी। इसके बाद 30 मई को दोपहर 12 बजे चौकी इंचार्ज दो सिपाहियों संग उसके घर पहुंचे और अजीत के बारे में पूछने लगे। भाई के घर पर नहीं होने पर जबरन उसे गाड़ी में बैठाकर चौकी पर ले गए।
आरोप है कि रात में 12 बजे उसकी पिटाई कर रुपये न देने पर केस में फंसाने की धमकी दी गई। इस दौरान 10 हजार रुपये भी वसूले गए। 31 मई की शाम उसे पुलिस चौकी से छोड़ा गया। आरोप है कि फिर 40 हजार रुपये और लाकर देने को कहा गया। एसएसपी ने मामले की जांच का निर्देश दिया है।