फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Organic manure will be prepared from village waste by compost pit in Gorakhpur

स्वच्छ भारत: गांव के कचरे से तैयार की जाएगी जैविक खाद, उपजाऊ होंगे खेत

Fri, 25 Jun 2021 01:23 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 25 Jun 2021 01:23 PM IST
सार

जिले के 2878 राजस्व ग्रामों में बनाए जाएंगे दो-दो कम्पोस्ट पिट, 500 ग्रामों में निर्माण शुरू।

विज्ञापन
Organic manure will be prepared from village waste by compost pit in Gorakhpur
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

बीमारी की वजह बनने के साथ ही गांव की सूरत बिगाड़ रहे कचरे से अब जैविक खाद तैयार कर खेतों को उपजाऊ बनाया जाएगा। शासन ने अब शहर के साथ ही गांवों में भी कचरे के निस्तारण पर जोर देना शुरू कर दिया है। इसी के तहत हर राजस्व ग्राम में दो-दो कम्पोस्ट पिट बनाई जाएंगी, जो कचरे को जैविक खाद बनाने के काम आएंगी।
विज्ञापन


गोरखपुर में 2878 राजस्व ग्रामों में कम्पोस्ट पिट बनाने की कार्ययोजना है। 500 राजस्व ग्रामों में पिट बनाने का काम शुरू भी हो गया है जबकि 50 राजस्व ग्रामों में यह तैयार की जा चुकी है। यह कवायद स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) फेज-2 के तहत की जा रही है। इस संबंध में अपर मुख्य सचिव पंचायत राज की तरफ से विस्तृत दिशानिर्देश जारी किए गए हैं। पिट बनाने के लिए ग्राम पंचायत की भूमि इस्तेमाल की जाएगी। इसे बनवाने व देखरेख की जिम्मेदारी ग्राम पंचायत की होगी।
विज्ञापन


एक कच्चा, एक पक्का गड्ढा तैयार किया जाएगा
ठोस अपशिष्ट से जैविक खाद बनाने के लिए दो गड्ढे तैयार किए जाएंगे।  एक कच्चा व एक पक्का। कच्चे गड्ढे में पहले गीला जैविक कचरा डाला जाएगा। फिर गीले गोबर की एक परत और उसके ऊपर दुर्गंध और मक्खी, मच्छर से बचाव के लिए मिट्टी की एक पतली परत डाली जाएगी। यह क्रम गड्ढे के भरने तक जारी रहेगा। यहां डंप कचरे का इस्तेमाल तीन माह बाद जैविक खाद के रूप में किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पक्के गड्ढे में आयत के आकार में चारो तरफ ईंट लगाई जाएगी लेकिन निचली सतह पर ईंट नहीं बिछाई जाएगी। जैविक खाद बनाने की प्रक्रिया कच्चे खाद गड्ढे जैसी ही होगी। निर्देश दिए गए हैं कि कंपोस्ट पिट ऐसी जगह बनाया जाए जहां जलभराव न हो और  आबादी से दूर हो। कचरे को कम्पोस्ट पिट में डालने से पहले उसकी छंटाई भी होगी। इसमें रिसाइकिल होने वाले प्लास्टिक कचरे को बेचकर ग्राम पंचायतें आय भी कर सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed