फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Organic and inorganic chemical reactions will give good marks

बोर्ड परीक्षा की तैयारी: कार्बनिक और अकार्बनिक रासायनिक अभिक्रिया दिलाएगा अच्छे नंबर

Fri, 03 Feb 2023 12:42 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 03 Feb 2023 12:42 PM IST
सार

जुबली इंटर कॉलेज के प्रवक्ता डॉ. दीपक कुमार सिंह ने बताया कि परीक्षा में सफलता के लिए समय का प्रबंधन अत्यधिक महत्वपूर्ण होता है। आते हुए प्रश्नों को करते जाएं तथा अन्य प्रश्नों पर बाद में करें। अति लघु उत्तरीय प्रश्नों पर विशेष ध्यान देना चाहिए।

विज्ञापन
Organic and inorganic chemical reactions will give good marks
UP Board - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की शैक्षणिक सत्र 2022-23 की परीक्षाओं के लिए अब महज थोड़ा समय शेष बचा है। ऐसे में विद्याथियों को अब जी-जान से पूरी मेहनत, ईमानदारी और लगन के साथ परीक्षाओं की तैयारी में जुट जाना चाहिए। कार्बनिक रसायन तथा अकार्बनिक रसायन के महत्वपूर्ण रासायनिक अभिक्रियाएं परीक्षा के लिए अत्यधिक उपयोगी होती हैं, जिनकी सहायता से परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त किए जा सकते हैं।
विज्ञापन


जुबली इंटर कॉलेज के प्रवक्ता डॉ. दीपक कुमार सिंह ने बताया कि परीक्षा में सफलता के लिए समय का प्रबंधन अत्यधिक महत्वपूर्ण होता है। आते हुए प्रश्नों को करते जाएं तथा अन्य प्रश्नों पर बाद में करें। अति लघु उत्तरीय प्रश्नों पर विशेष ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन


इन बातों का रखें ध्यान
  • सभी विषय के विद्यार्थी को अपनी पूर्व तैयारी के आधार पर जो पढ़े गए विषयवस्तु को दोहरा लें।
  • जितना पाठ्यक्रम आपने अभी तक पढ़ लिया है या रोज पढ़ रहे हैं उसके छोटे-छोटे बिंदुवार नोट बना लें। अंतिम समय में पूरी किताब पढ़ पाना आसान नहीं होता है।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • छोटे-छोटे नोट पाठ्यपुस्तक में से संबंधित चैप्टर के सारांश में से तैयार किए जा सकते हैं।
  • 12वीं की परीक्षा देने वाले छात्र रासायनिक समीकरणों एवं उनकी क्रियाविधियों को लिख-लिख कर अभ्यास करना चाहिए।
  • कार्बनिक रसायन के नेम रिएक्शन को समीकरण सहित समझे कार्बनिक रसायन में  कैसे प्राप्त करेंगे वाले प्रश्नों को विशेष तौर से विशेष रुप से तैयार करें।
  • आईयूपीएसी नामकरण को अच्छी तरह से को तैयार करें।
  • छोटे-छोटे अंकित प्रश्नों को अच्छी तरह से तैयार करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed