{"_id":"5f5696e88ebc3e54e3060a71","slug":"opposed-privattzation-of-railways-gorakhpur-city-news-gkp364692944","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे के निजीकरण का किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे के निजीकरण का किया विरोध
विज्ञापन
रेलवे के निजीकरण का किया विरोध
गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे पेंशनर्स एसोसिएशन की ओर से ‘रेलवे का निजीकरण’ विषय पर वेबिनार का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि सेवानिवृत्त रेलकर्मी रेलवे के निजीकरण का विरोध करेंगे।
अध्यक्षता कर रहे पूर्व जनसंपर्क अधिकारी ब्रह्मानंद सिंह ने कहा कि सरकार के इस कदम का विरोध पेंशनर्स सेवारत कर्मचारियों के कंधे से कंधा मिलाकर करें। एसोसिएशन के पूर्व उपमुख्य कार्मिक अधिकारी एवं कार्यकारी अध्यक्ष अमिय रमण ने निजीकरण के चलते प्राइवेट कंपनियों द्वारा मनमानी मालभाड़ा वसूली से आवश्यक वस्तुओं के मूल्य वृद्धि, कीमतों में असंतुलन के दूरगामी परिणाम के बारे में आगाह किया। महामंत्री एके कोहली ने कर्मचारी पेंशनर की एकजुटता पर बल दिया। कोषाध्यक्ष दिनेश शरण ने कहा कि शांति काल में ही नहीं युद्ध के दौरान भी रेलवे की भूमिका महत्वपूर्ण होती है, जो धूमिल होगी। लखनऊ मंडल से गोपाल तिवारी, वाराणसी मंडल से एसके प्रसाद, इज्जतनगर मंडल से डीके एस चौहान, गोंडा अनुमंडल से प्रमोद कुमार श्रीवास्तव ने भी निजीकरण का विरोध किया। प्रचार मंत्री रामलखन ने सभी का आभार जताया।
डॉ. एसआर दास, पीसी राय, एके घोष, एसएन पांडेय, डीएम त्रिपाठी, योगेंद्र बहादुर खरे, एके राय चौधरी, सियाबर शरण, रमेंद्र कुमार वर्मा, वीएन उपाध्याय, वेद प्रकाश त्रिपाठी, भरत शर्मा आदि शामिल रहे।