{"_id":"5e75e4298ebc3e6fe8310c11","slug":"opd-services-of-hospitals-in-santakbir-nagar-closed-till-31-march-due-to-coronavirus","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना अलर्ट: संतकबीर नगर में अस्पतालों की ओपीडी सेवाएं 31 मार्च तक बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना अलर्ट: संतकबीर नगर में अस्पतालों की ओपीडी सेवाएं 31 मार्च तक बंद
Sat, 21 Mar 2020 03:23 PM IST
vivek shukla
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 21 Mar 2020 03:23 PM IST
विज्ञापन
संतकबीर नगर जिला अस्पताल।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस पर नियंत्रण पाने के लिए सरकार ने अस्पतालों की ओपीडी सेवाएं 31 मार्च तक बंद कर दी है। आदेश आते ही अस्पतालों में ओपीडी सेवाएं ठप कर दी गई। जिससे अस्पताल परिसर में सन्नाटा पसर गया। अब सिर्फ इमरजेंसी की ओपीडी ही चलेगी। इमरजेंसी के ओपीडी में उसी मरीज का इलाज होगा जो गंभीर बीमारी से पीड़ित होंगे।
विज्ञापन
कोरोना वायरस से बचाव को लेकर लोग सतर्कता बरत रहे है। जिला अस्पताल समेत सीएचसी पीएचसी पर रोजाना मरीजों की भीड़ लगी रहती है। इसमें बुखार, सर्दी जुकाम, खांसी आदि के भी मरीज रहते हैं। इन मरीजों को भीड़ से हटाने के लिए सरकार ने जिला अस्पताल समेत सीएचसी पीएचसी की जनरल ओपीडी को 31 मार्च तक स्थगित कर दिया है।
विज्ञापन
सिर्फ इमरजेंसी ओपीडी ही चलाने का निर्देश दिया है, ताकि अगर कोई संक्रमित आता है तो उस संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। इमरजेंसी ओपीडी में बैठे चिकित्सक व अन्य कर्मी पूरी तरह से आइसोलेट होंगे। मास्क व अन्य जरूरी सामग्री अपने पास रखेंगे। इमरजेंसी में वही मरीज देखे जाएंगे जो गंभीर बीमारी से पीड़ित होंगे।
विज्ञापन
जिला अस्पताल के ओपीडी में शनिवार को पूरी तरह से सन्नाटा रहा। इसी के साथ ही सीएचसी नाथनगर, मलौली, सेमरियावां, मेंहदावल, सांथा अस्पतालों के ओपीडी सेवाएं पूरी तरह से बंद रही। इस संबंध में सीएमओ डॉ हरगोविंद सिंह ने बताया कि अस्पतालों की ओपीडी सेवाएं 31 मार्च तक स्थगित कर दी गई है। जैसा आदेश आएगा आगे की कार्रवाई की जाएगी। लोगों से अपील है कि अगर कोई गंभीर बीमारी है तो ही अस्पताल आए। भीड़ भाड़ से बचकर रहे।