फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Only 30 people can join Barat under Corona Protocol in Basti

दुल्हन लेने जिले से अब तक 400 लोग बरात लेकर जा चुके हैं बाहर, पूरी करनी पड़ती है ये शर्ते

Thu, 18 Jun 2020 06:05 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती।
अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती। Published by: vivek shukla Updated Thu, 18 Jun 2020 06:05 PM IST
विज्ञापन
Only 30 people can join Barat under Corona Protocol in Basti
शादी - फोटो : अमर उजाला

लॉकडाउन के चलते जिन लोगों का विवाह नहीं हो सका था, उनके लिए अनलॉक-वन खुशियों की सौगात लेकर आया। सरकार ने कोरोना प्रोटोकाल का पालन करते हुए शादी-विवाह की अनुमति दे दी। इसके लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए हैं। इसे अपनाते हुए दुल्हन लेने जिले से चार सौ बराती अब तक प्रदेश के कई जनपदों में जा चुके हैं।

विज्ञापन

जिले में कई ऐसे परिवार हैं, जिन्होंने मार्च के बाद बेटों-बेटियों की शादी की तिथि तय की थी, लेकिन इस अवधि में कोरोना के चलते उनके अरमानों पर पानी फिर गया। कई परिवारों ने शादी का कार्ड तक रिश्तेदारों में बांट दिया था। बैंडबाजा आदि की बुकिंग भी करा ली थी, लेकिन लॉकडाउन के चलते आगे के लिए टालना पड़ा।
विज्ञापन


हालांकि अब इन लोगों ने राहत की सांस ली है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार जिले से अब तक लगभग 13 बरात जा चुकी है। बरात में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हो सके, इसके लिए जिला प्रशासन ने एक बरात में 30 लोगों के शामिल होने की अनुमति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपर जिलाधिकारी रमेश चंद्र ने बताया कि जिले से अब तक करीब चार सौ लोग बरात के साथ विभिन्न जनपदों में जा चुके हैं। सभी को सोशल डिस्टेंस का पालन करने के लिए कहा गया। साथ ही कोरोना वायरस के प्रति जागरूक भी किया गया। उन्होंने कहा कि एक बरात में 30 से अधिक लोग शामिल नहीं हो सकते हैं। सभी को कोरोना प्रोटोकाल का पालन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed