फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   onlion application started for admission in class one

कक्षा एक में दाखिले को ऑनलाइन आवेदन शुरू

Tue, 21 Jul 2020 01:48 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2020 01:48 AM IST
विज्ञापन
onlion application started for admission in class one
कक्षा एक में दाखिले को ऑनलाइन आवेदन शुरू
विज्ञापन

गोरखपुर। केंद्रीय विद्यालयों के कक्षा-एक, दूसरी समेत अन्य कक्षाओं में दाखिले के लिए प्रवेश प्रक्रिया सोमवार से ऑनलाइन शुरू हुई। केंद्रीय विद्यालय संगठन की ओर से दाखिले की प्रक्रिया का पूरा कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। इच्छुक अभिभावक विद्यालय की ऑफिशियल वेबसाइट, kvsangathan.nic.in पर विजिट कर सकते हैं। वैकल्पिक तौर पर विद्यालय के ऐडमिशन पोर्टल, kvsonlineadmission.kvs.gov.in पर विजिट करके फॉर्म ऑनलाइन भर सकते हैं। ऐडमिशन की अंतिम तिथि सात अगस्त निर्धारित की गई है।

शहर में दो केंद्रीय विद्यालय संचालित हैं। इनमें केंद्रीय विद्यालय फर्टिलाइजर, केंद्रीय विद्यालय नंबर एक एयरफोर्स शामिल हैं।
केंद्रीय विद्यालय नंबर एक एयरफोर्स में क्लास एक में 160 सीटें खाली हैं। जबकि केंद्रीय विद्यालय फर्टिलाइजर में कुल 120 सीटें रिक्त हैं। वहीं बाकी क्लास के आवेदन फार्म केवीएस की वेबसाइट पर 20-25 जुलाई तक मिलेगा। अभिभावकों को नजदीकी केंद्रीय विद्यालय में रिक्तियों की उपलब्धता के आधार पर फॉर्म प्राप्त कर उसे पूर्ण रूप से भरकर संबंधित केंद्रीय विद्यालय में ई-मेल के माध्यम से जमा कराना होगा। वहीं, कक्षा 11 में दाखिले के लिए आवेदन पत्र को ऑफिशियल वेबसाइट से डाउनलोड करना होगा, फिर इसे भरकर संबंधित केंद्रीय विद्यालय की वेबसाइट पर ई-मेल करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed