फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   online job fair update Six companies will give job opportunity to 586 youth in Gorakhpur

युवाओं के लिए सुनहरा मौका: छह कंपनियां देंगी 586 युवाओं को नौकरी का मौका, नौ जुलाई तक युवा कर सकते हैं आवेदन

Wed, 07 Jul 2021 09:57 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 07 Jul 2021 09:57 AM IST
सार

ऑनलाइन रोजगार मेले के लिए पंजीकरण 9 जुलाई तक। ऑनलाइन या फोन कॉल से होगा साक्षात्कार। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय की ओर से होगा आयोजन।

विज्ञापन
online job fair update Six companies will give job opportunity to 586 youth in Gorakhpur
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कोविड महामारी के दौर में युवाओं को घर बैठे रोजगार का अवसर मुहैया कराने के नजरिए से क्षेत्रीय सेवा योजन कार्यालय की ओर से ऑनलाइन रोजगार मेला लगाया जाएगा। इच्छुक युवा नौ जुलाई तक sewayojan.up.nic.in पर पंजीकरण करा सकते हैं। प्रदेश की छह कंपनियों की ओर से एचआर मल्टीटॉस्किंग, एग्रीकल्चर ऑफिसर, क्लस्टर सेल्स एग्जीक्यूटिव, एसोसिएट प्रोजेक्ट मैनेजर, बीडीई समेत विभिन्न पदों पर 586 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
विज्ञापन


खास बात यह है कि युवाओं को साक्षात्कार के लिए कहीं आना और जाना नहीं पड़ेगा। पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण कराने के बाद से उन्हें ऑनलाइन साक्षात्कार के लिए दिन और समय प्रदान किया जाएगा। तय समय पर कंपनी की ओर से वीडियोकॉल या फोन के माध्यम से साक्षात्कार लिया जाएगा। नियुक्ति पत्र का वितरण भी ऑनलाइन ही किया जाएगा।
विज्ञापन


सेवायोजन कार्यालय की ओर से कोरोना काल में ऑनलाइन रोजगार मेले की शुरुआत की गई है। पोर्टल पर बाकायदा सेवा प्रदाताओं का पंजीकरण किया जा रहा है। अब तक रोजगार मेला के आयोजन से जनपद में घर बैठे 10 हजार से अधिक युवाओं को नौकरी मिल चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंपनी का नाम पद रिक्तियों की संख्या
शिवांगी लॉजिस्टक पार्सल डिलिवरी ब्वॉय 110
कल्याणी सोलर पॉवर मल्टीटॉस्किंग और सोलर एग्जिक्यूटिव, फिल्ड कोआर्डिनेटर, आईटी वर्कर, एचआर 72
र्स्कापिक्स इंडिया बीएसई, आईएसई, कंप्यूटर ऑपरेटर, वेब और सॉफ्टवेयर डेवल्पर 104
जेंट एक्वा प्राइवेट लिमिटेड एचआर और मल्टीटॉस्किंग एग्जीक्यूटिव, एलजीई, बीडीई, आरओ टेक्निशियन 126
मगधा एग्रोटेक फिल्ड एग्जीक्यूटिव, क्लस्टर सेल्स एग्जीक्यूटिव, कंप्यूटर ऑपरेटर, एग्रीकल्चर ऑफिसर, टेली कॉलर 76
टेस्को रिन्यूवेबल एनर्जी साल्यूशंस बीडीई, एसोसिएट प्रोजेक्ट मैनेजर, एग्जीक्यूटिव एसिस्टेंट, सीसीई, सेल्फ एग्जीक्यूटिव 96

सहायक निदेशक सेवायोजन अवधेंद्र प्रताप वर्मा ने बताया कि क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय की ओर से ऑनलाइन रोजगार मेला के लिए पंजीकरण 9 जुलाई तक कराया जा सकता है। छह कंपनियां 586 पदों पर नियुक्तियां करेंगी। रोजगार मेला को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed