फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Online evaluation of copies for first time in Gorakhpur University

गोरखपुर विश्वविद्यालय: पहली बार कॉपियों का ऑनलाइन मूल्यांकन, अब तक जांची जा चुकी हैं सेमेस्टर की पांच हजार कापियां

Fri, 28 May 2021 02:53 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 28 May 2021 02:53 PM IST
सार

पायलट प्रोजेक्ट के तहत मूल्यांकन शुरू, वार्षिक परीक्षा का भी मूल्यांकन हो सकता ऑनलाइन
 

विज्ञापन
Online evaluation of copies for first time in Gorakhpur University
DDU Gorakhpur - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में पहली बार पायलट प्रोजेक्ट के तहत सेमेस्टर की परीक्षाओं का ऑनलाइन मूल्यांकन शुरू हो गया है। अब तक पांच हजार कॉपियां जांची जा चुकी हैं। मूल्यांकन खत्म होने के बाद मूल्यांकन समीक्षा होगी और इसके बाद वार्षिक परीक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन हो सकता है।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय ने इसके पहले शोध पात्रता परीक्षा को सफलतापूर्वक ऑनलाइन संपन्न कराया था। जिसके बाद कुलपति प्रो. राजेश सिंह ने कापियां का ऑनलाइन मूल्यांकन कराने का निर्णय लिया था। इसी क्रम में अभी सेमेस्टर की परीक्षाओं का ऑनलाइन मूल्यांकन शुरू किया गया है। तकरीबन 50 कापियों का मूल्यांकन होना है। एमबीए के सेमेस्टर परीक्षा की कापियों को मूल्यांकन करा लिया गया है। 
विज्ञापन


बीबीए, बीसीए और परास्नातक की कापियों का मूल्यांकन चल रहा है। अभी ज्यादातर साइंस की कापियों का मूल्यांकन हुआ है। कापियों के मूल्यांकन के पहले शिक्षकों को ऑनलाइन तरीके भी बताए गए हैं ताकि किसी को दिक्कत न आए। परीक्षा नियंत्रक डॉ. अमरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि कुलपति के निर्देशन में पायलट प्रोजेक्ट के तहत सेमेस्टर परीक्षाओं को मूल्यांकन हो रहा है। कोरोना काल में बेहतर विकल्प है, इससे रिजल्ट घोषित करने में देरी नहीं होगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

मूल्यांकन का तरीका

परीक्षा विभाग से संबंधित शिक्षक को कॉपियां स्कैन कराकर ईमेल से लिंक के माध्यम से भेजी जा रही है। लिंक को क्लिक करते ही कंप्यूटर या लैपटॉप पर कॉपियां खुल जाएंगी। शिक्षक कॉपियों को देखकर निश्चित फार्मेट पर अंक दे सकते हैं। जब वे लिंक को बंद करेंगे तो वह ऑटो एसेप्ट हो जाएगी। कापियों के मूल्यांकन को बाद में कभी भी देखा जा सकता है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed