{"_id":"60b0b2f08ebc3e6686360ec4","slug":"online-evaluation-of-copies-for-first-time-in-gorakhpur-university","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर विश्वविद्यालय: पहली बार कॉपियों का ऑनलाइन मूल्यांकन, अब तक जांची जा चुकी हैं सेमेस्टर की पांच हजार कापियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर विश्वविद्यालय: पहली बार कॉपियों का ऑनलाइन मूल्यांकन, अब तक जांची जा चुकी हैं सेमेस्टर की पांच हजार कापियां
Fri, 28 May 2021 02:53 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 28 May 2021 02:53 PM IST
सार
पायलट प्रोजेक्ट के तहत मूल्यांकन शुरू, वार्षिक परीक्षा का भी मूल्यांकन हो सकता ऑनलाइन
विज्ञापन
DDU Gorakhpur
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में पहली बार पायलट प्रोजेक्ट के तहत सेमेस्टर की परीक्षाओं का ऑनलाइन मूल्यांकन शुरू हो गया है। अब तक पांच हजार कॉपियां जांची जा चुकी हैं। मूल्यांकन खत्म होने के बाद मूल्यांकन समीक्षा होगी और इसके बाद वार्षिक परीक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन हो सकता है।
विश्वविद्यालय ने इसके पहले शोध पात्रता परीक्षा को सफलतापूर्वक ऑनलाइन संपन्न कराया था। जिसके बाद कुलपति प्रो. राजेश सिंह ने कापियां का ऑनलाइन मूल्यांकन कराने का निर्णय लिया था। इसी क्रम में अभी सेमेस्टर की परीक्षाओं का ऑनलाइन मूल्यांकन शुरू किया गया है। तकरीबन 50 कापियों का मूल्यांकन होना है। एमबीए के सेमेस्टर परीक्षा की कापियों को मूल्यांकन करा लिया गया है।
बीबीए, बीसीए और परास्नातक की कापियों का मूल्यांकन चल रहा है। अभी ज्यादातर साइंस की कापियों का मूल्यांकन हुआ है। कापियों के मूल्यांकन के पहले शिक्षकों को ऑनलाइन तरीके भी बताए गए हैं ताकि किसी को दिक्कत न आए। परीक्षा नियंत्रक डॉ. अमरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि कुलपति के निर्देशन में पायलट प्रोजेक्ट के तहत सेमेस्टर परीक्षाओं को मूल्यांकन हो रहा है। कोरोना काल में बेहतर विकल्प है, इससे रिजल्ट घोषित करने में देरी नहीं होगी।

मूल्यांकन का तरीका
परीक्षा विभाग से संबंधित शिक्षक को कॉपियां स्कैन कराकर ईमेल से लिंक के माध्यम से भेजी जा रही है। लिंक को क्लिक करते ही कंप्यूटर या लैपटॉप पर कॉपियां खुल जाएंगी। शिक्षक कॉपियों को देखकर निश्चित फार्मेट पर अंक दे सकते हैं। जब वे लिंक को बंद करेंगे तो वह ऑटो एसेप्ट हो जाएगी। कापियों के मूल्यांकन को बाद में कभी भी देखा जा सकता है।