{"_id":"652e4d58634ad4363c0aa748","slug":"online-application-will-be-done-for-dl-medical-certificate-2023-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: डीएल के मेडिकल सर्टिफिकेट के लिए होगा ऑनलाइन आवेदन, जानिए किसके लिए है नियम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: डीएल के मेडिकल सर्टिफिकेट के लिए होगा ऑनलाइन आवेदन, जानिए किसके लिए है नियम
Tue, 17 Oct 2023 02:31 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 17 Oct 2023 02:31 PM IST
सार
एआरटीओ प्रशासन अरुण कुमार ने कहा कि मेडिकल सर्टिफिकेट के लिए आवेदन का विकल्प लाइसेंस आवेदन के साथ कराने की प्रकिया चल रही है। जल्द ही ये सुविधा मिलने लगेगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ड्राइविंग लाइसेंस (डीएल) नवीनीकरण कराने के समय आवेदक को सबसे अधिक दिक्कत मेडिकल सर्टिफिकेट तैयार कराने में आती है। 40 वर्ष की आयु वाले आवेदकों से मेडिकल सर्टिफिकेट मांगा जाता है। उनको मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ते हैं। इस परेशानी का जल्द समाधान होने जा रहा है। मेडिकल सर्टिफिकेट का आवेदन ऑनलाइन करने की तैयारी है।
मेडिकल सर्टिफिकेट के लिए पहले सीएमओ कार्यालय में आवेदन करना पड़ता है। उसके बाद चिकित्सकों की जांच के बाद सर्टिफिकेट जारी किया जाता है। इस प्रक्रिया में करीब एक सप्ताह का समय लग जाता है। परिवहन विभाग के नियम के मुताबिक 40 वर्ष से अधिक आयु वाले आवेदकों को ड्राइविंग लाइसेंस के लिए मेडिकल सर्टिफिकेट जमा करना होता है।
इसका फायदा बिचौलिए उठाते हैं। सर्टिफिकेट के नाम से आवेदकों से वसूली की जाती है। ऑनलाइन व्यवस्था जारी होने के बाद आवेदकों को सीएमओ कार्यालय के चक्कर लगाने से मुक्ति मिलेगी।