फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Online application date extended for July session 2026-27, admission to 132 seats in 14 departments

एमएमएमयूटी : पीएचडी में प्रवेश के लिए 15 जून तक करें आवेदन

Sun, 31 May 2026 02:07 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
Online application date extended for July session 2026-27, admission to 132 seats in 14 departments
गोरखपुर। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में जुलाई सत्र 2026-27 में पीएचडी में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि 15 जून तक विस्तारित कर दी गई है। पहले अंतिम तिथि 30 मई तय की गई थी। इस सत्र में कुल 132 सीटों पर प्रवेश लिया जाएगा।
विज्ञापन




एमएमएमयूटी में वर्ष में दो बार (जनवरी और जुलाई) पीएचडी में प्रवेश लिया जाता है। जुलाई सत्र के लिए इंजीनियरिंग के विभिन्न पाठ्यक्रमों, विज्ञान (गणित, भौतिकी व रसायन), प्रबंधन और मानविकी के 14 विषयों में प्रवेश लिया जाना है। इनमें विश्वविद्यालय फेलोशिप के साथ 65 और स्ववित्तपोषित/प्रायोजित 67 सीटें शामिल हैं।
विज्ञापन


अधिष्ठाता प्रो. राजेश यादव ने बताया कि पीएचडी में प्रवेश के लिए परास्नातक में 55 प्रतिशत या उससे अधिक अंक पाने वाले अभ्यर्थी अर्ह हैं। बीटेक में 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी भी पीएचडी में प्रवेश के लिए अर्ह हैं। जून में ही शोध पात्रता परीक्षा की योजना है। नेट-जेआरएफ क्वालीफाइड अभ्यर्थियों को प्रवेश में वेटेज मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




पीजी में प्रवेश के लिए चार जून तक आवेदन का मौका
एमएमएमयूटी में सत्र 2026-27 में परास्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि चार जून है। पीजी प्रवेश समन्वयक प्रो. जीऊत सिंह ने बताया कि एमटेक के 13 पाठ्यक्रमों की कुल 246, एमएससी भौतिकी, रसायन विज्ञान व गणित की 30-30, एमसीए व एमबीए की 75-75, एमफार्म फार्मास्यूटिक्स और एमफार्म फार्मास्युटिकल केमिस्ट्री की 15-15 सीटों पर प्रवेश लिया जाएगा। विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.mmmut.ac.in पर प्रवेश से संबंधित विस्तृत जानकारी उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed