फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Online admission process started in PhD MTech BTech and MMMUT

एमएमएमयूटी: पीएचडी, एमटेक, बीटेक में ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया शुरू, ऐसे करें आवेदन

Tue, 06 Jul 2021 02:27 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 06 Jul 2021 02:27 PM IST
सार

शैक्षणिक सत्र 2021-22 से एमएमएमयूटी के बीटेक पाठ्यक्रम प्रथम वर्ष की सभी सीटों पर राष्ट्रीय टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की जेईई मेन परीक्षा की मेरिट के आधार पर प्रवेश लिया जाएगा।

विज्ञापन
Online admission process started in PhD MTech BTech and MMMUT
MMMUT - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2021-22 के लिए पीएचडी पाठ्यक्रम, इंजीनियरिंग की 12 शाखाओं में एमटेक और अनिवासी भारतीय व कश्मीरी विस्थापित पाल्यों के लिए बीटेक प्रथम वर्ष की प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है।

विज्ञापन

कुलपति प्रो. जेपी पांडेय ने सोमवार को पोर्टल का बटन दबाकर इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश, काउंसलिंग प्रक्रिया का शुभारंभ किया। इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश, काउंसलिंग के लिए विश्वविद्यालय प्रबंधन ने पोर्टल तैयार किया है।
विज्ञापन


कुलपति ने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2021-22 से एमएमएमयूटी के बीटेक पाठ्यक्रम प्रथम वर्ष की सभी सीटों पर राष्ट्रीय टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की जेईई मेन परीक्षा की मेरिट के आधार पर प्रवेश लिया जाएगा। बीटेक (द्वितीय वर्ष) लैटरल एंट्री, बीफार्मा, बीबीए, एमबीए, एमसीए, एमएससी (गणित, भौतिकी, रसायन) और एमटेक पाठ्यक्रमों में प्रवेश एनटीए की राज्य स्तरीय प्रवेश परीक्षा यूपीसीईटी की मेरिट के आधार पर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विश्वविद्यालय इस वर्ष केवल पीएचडी पाठ्यक्रम (रेगुलर एवं अंशकालिक) में प्रवेश के लिए अपने स्तर से परीक्षा आयोजित करेगा। इस मौके पर प्रवेश प्रकोष्ठ के समन्वयक प्रो. एसपी सिंह, सदस्य प्रो. पीके सिंह और रोहित कुमार तिवारी तथा विश्वविद्यालय संपर्क अधिकारी डॉ. अभिजित मिश्र मौजूद रहे।

 

प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन करें अभ्यर्थी

प्रवेश प्रकोष्ठ के समन्वयक प्रो. एसपी सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय इस वर्ष विभिन्न विभागों में पीएचडी की 60 सीटों पर प्रवेश लेगा। इनमें 21 सीट पूर्णकालिक और शेष 39 सीटें अंशकालिक पाठ्यक्रम की हैं। इंजीनियरिंग, विज्ञान तथा मानविकी, सामाजिक विज्ञान एवं प्रबंधन की विभिन्न विशेषज्ञताओं या विषयों में पीएचडी करने के इच्छुक अभ्यर्थी विवि की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पीएचडी में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि चार अगस्त 2021 है। प्रवेश परीक्षा 22 अगस्त को होगी। 18 अगस्त से ऑनलाइन एडमिट कार्ड वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकेगा।

मनोविज्ञान और प्रबंधन में पीएचडी का नया पाठ्यक्रम शुरू
प्रो. एसपी सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय पहली बार मनोविज्ञान और प्रबंधन में पीएचडी के लिए प्रवेश लेगा। 12 शाखाओं में एमटेक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए गेट स्कोर धारकों को वरीयता दी जाएगी। एमटेक में प्रवेश के लिए विवि की निर्धारित न्यूनतम योग्यता और वैध गेट स्कोर वाले छात्र विवि की ओर से आयोजित की जा रही काउंसलिंग में भाग लेने के लिए चार अगस्त तक ऑनलाइन पंजीकरण करवा सकते हैं। गेट स्कोर धारकों को प्रवेश देने के बाद बची हुई एमटेक सीटों पर एनटीए की यूपीसीईटी प्रवेश परीक्षा की मेरिट के आधार पर प्रवेश लिया जाएगा।

एनआरआई, कश्मीरी विस्थापित पाल्यों का कोटा तय
प्रो. एसपी सिंह ने बताया कि बीटेक प्रथम वर्ष में एनआरआई कोटा, कश्मीरी विस्थापित पाल्यों के लिए निर्धारित सीटों पर प्रवेश के लिए भी अधिसूचना जारी कर दी गई है। अभ्यर्थियों को विश्वविद्यालय की वेबसाइट से फॉर्म डाउनलोड कर हार्ड कॉपी में पूरी तरह भरकर आवश्यक शुल्क एवं दस्तावेज के साथ चार अगस्त 2021 तक विवि भेजना होगा। विश्वविद्यालय नौ अगस्त को वेबसाइट पर एनआरआई कोटा, कश्मीरी विस्थापित पाल्य कोटे में प्रवेश की काउंसलिंग में आमंत्रित किए जाने वाले छात्रों की सूची जारी करेगा। आमंत्रित छात्र 23 अगस्त को विश्वविद्यालय में काउंसलिंग के लिए सभी दस्तावेज लेकर पहुंचे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed