फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   onion price gorakhpur vegetable market

प्याज के दाम 15 रुपये तक घटे, लेकिन फुटकर में कम नहीं हुए

Sun, 08 Nov 2020 01:05 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2020 01:05 AM IST
विज्ञापन
onion price gorakhpur vegetable market
प्याज के दाम 15 रुपये तक घटे, लेकिन फुटकर में कम नहीं हुए
विज्ञापन

गोरखपुर। मध्य प्रदेश, राजस्थान और अफगानिस्तान से आवक होने की वजह से शनिवार को महेवा मंडी में प्याज की कीमतों में 15 रुपये प्रति किलो तक की गिरावट दर्ज की गई। हालांकि थोक मंडी में प्याज के दामों में आई कमी का फायदा फुटकर खरीदारों को नहीं मिला। फुटकर में प्याज 60 से 70 रुपये प्रति किलो ही बिका, जोकि पहले से बिक रहा है।
बता दें कि शुक्रवार को महेवा मंडी में प्याज के दाम 45 से 53 रुपये किलो के बीच थे। जबकि एक दिन बाद शनिवार को 30 से 45 रुपये किलो के बीच प्याज बिका। इस तरह प्रति किलो करीब 15 रुपये की गिरावट आई, लेकिन फुटकर में दाम कम नहीं हुए। इस कारण आम जनता को इसका कोई फायदा नहीं हुआ। माना जा रहा है कि यदि इसी तरह थोक मंडी में भाव कम होते रहे तो एक दो दिन में फुटकर में भी प्याज के दाम कम हो जाएंगे। इसकी एक वजह यह भी है कि अब दूसरे प्रदेशों से ही नहीं विदेश से भी सस्ता प्याज आने लगा है।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश और राजस्थान से आ रहा सस्ता प्याज
मध्य प्रदेश और राजस्थान से सस्ता प्याज आने लगा है। इस कारण महेवा मंडी में प्याज के दाम में कमी आई है। इंदौर में प्याज पिछले दो-तीन दिनों से 25-32 रुपये किलो बिक रहा है। अलवर में भी नए प्याज का यही दाम है। आढ़ती हाजी ईसा मोहम्मद ने बताया कि नासिक में प्याज 30-40 रुपये किलो बिक रहा है। इसलिए वहां से प्याज नहीं मंगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अफगानिस्तान का प्याज भी आया
महेवा मंडी में शनिवार को अफगानिस्तान का प्याज भी आ गया। आढ़ती शम्स तबरेज राइन ने बताया कि अमृतसर से मंडी में अफगानी प्याज आया है। आढ़ती सेराज अहमद ने बताया कि इजीप्ट से भी अगले दो-तीन दिनों में प्याज पहुंचने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि बाहर से आने वाले प्याज का स्वाद अच्छा नहीं होता है। इसलिए इसकी मांग कम रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed