फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   One TB patient can infect 15 people

गोरखपुर: सावधानी न रखी जाए तो एक टीबी मरीज कर सकता है 15 लोगों को संक्रमित, अब किया जा रहा जागरूक

Tue, 11 Jan 2022 02:06 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 11 Jan 2022 02:06 AM IST
सार

टीबी ग्रसित परिवार के प्रत्येक सदस्य को एहतियात खिलाई जाएगी दवा, आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत मनाया जा रहा आईकानिक वीक ऑफ हेल्थ।

विज्ञापन
One TB patient can infect 15 people
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Social Media

विस्तार

क्षय रोग (टीबी) के शुरुआती लक्षण को नजरंदाज न करें। अगर समय से जांच न हो और सावधानी न रखी जाए तो एक टीबी मरीज 15 लोगों को संक्रमित कर सकता है। ऐसे में आवश्यक है कि लक्षण दिखते ही टीबी मरीज की जांच हो और दवा शुरू हो जाए। दवा बीच में बंद नहीं होनी चाहिए।

विज्ञापन


यह बातें सीएमओ डॉ आशुतोष कुमार दुबे ने प्रेरणा श्री सभागार में कहीं। वह आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत मनाए जा रहे आईकानिक वीक ऑफ हेल्थ की कड़ी में पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। सीएमओ ने कहा की टीबी की दवा बीच में छोड़ने वाले लोगों में जब ड्रग रेसिस्टेंट पैदा हो जाता है तो इलाज काफी लंबा और महंगा हो जाता है। इसलिए सभी लोगों को लक्षण दिखने पर समय से जांच करवा लेना चाहिए।
विज्ञापन


जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ रामेश्वर मिश्र ने बताया कि टीबी प्रिवेंटिव थेरेपी (टीपीटी) के तहत जिन घरों में टीबी के मरीज हैं उनके परिवार के प्रत्येक सदस्य को तीन महीने तक निशुल्क दवा खिलाई जाएगी। इस काम में आशा वर्करों की मदद ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि इससे पूर्व जिन घरों में टीबी के मरीज निकलते थे उन घरों में पांच साल से छोटे उम्र के बच्चों को ही यह दवा खिलाई जाती थी। विश्व स्वास्थ्य संगठन के मेडिकल कंसल्टेंट डॉ. सौरभ श्रीवास्तव ने पीपीटी प्रस्तुति के जरिए क्षय के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर जिला कार्यक्रम समन्वयक धर्मवीर प्रताप सिंह, जिला पीपीएम अभय नारायण मिश्र, मिर्जा आफताब बेग, पाथ संस्था से सलाहकार डॉ. नीरज पांडेय, इंद्रनील और गोविंद कुमार प्रमुख तौर पर मौजूद रहे।

टीबी के लक्षण

डॉ रामेश्वर मिश्र ने बताया कि दो सप्ताह या अधिक समय तक खांसी आना, खांसी के साथ बलगम आना, बलगम में कभी-कभी खून आना, सीने में दर्द होना, शाम को हल्का बुखार आना, वजन कम होना और भूख न लगना टीबी के सामान्य लक्षण हैं। ऐसे टीबी के संभावित मरीज दिखें तो उनकी टीबी की जांच अवश्य करवाई जानी चाहिए। बताया कि टीबी का मरीज ढूंढ़ने पर प्रोत्साहन राशि भी दी जाती है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed