Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   One PG Diploma and Certificate course each will be started in the Department of Political Science and English.

Gorakhpur News: डीडीयू में नए सत्र से चार रोजगारपरक पाठ्यक्रम होंगे शुरू

Mon, 13 Apr 2026 02:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
One PG Diploma and Certificate course each will be started in the Department of Political Science and English.
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में सत्र 2026-27 में रोजगारपरक चार नए पाठ्यक्रम शुरू किए जाएंगे। राजनीति शास्त्र और अंग्रेजी विभाग में एक-एक पीजी डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स संचालित होंगे। इसका प्रारूप तैयार कर लिया गया है। पीजी डिप्लोमा कोर्स एक वर्ष (दो सेमेस्टर) व सर्टिफिकेट कोर्स छह महीने का होगा।
विज्ञापन


डीडीयू प्रशासन के मुताबिक, राजनीति शास्त्र विभाग में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन पॉलिटिकल लीडरशिप और सर्टिफिकेट कोर्स इन हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन शुरू किए जाएंगे। इसी तरह अंग्रेजी विभाग में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन ट्रांसलेशन एवं सर्टिफिकेट कोर्स इन स्पोकन इंग्लिश प्रारंभ किए जाएंगे।
विज्ञापन

राजनीति शास्त्र विभाग के अध्यक्ष प्रो. रजनीकांत पांडेय ने बताया कि पॉलिटिकल लीडरशिप पाठ्यक्रम राजनीतिक प्रबंधन, पब्लिक पॉलिसी, मानव संसाधन प्रबंधन, मीडिया एवं मार्केटिंग जैसे क्षेत्रों में कॅरिअर के अवसर उपलब्ध कराएगा। यह पाठ्यक्रम स्थानीय निकायों एवं ग्राम पंचायतों के निर्वाचित प्रतिनिधियों के लिए भी उपयोगी सिद्ध होगा, जिससे वे अपने दायित्वों का अधिक प्रभावी, दक्ष एवं सुव्यवस्थित ढंग से निर्वहन कर सकेंगे। इसी तरह सर्टिफिकेट कोर्स इन हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन कोर्स अस्पताल प्रबंधन, स्वास्थ्य सेवाओं के संचालन एवं प्रशासनिक दक्षताओं के विकास पर केंद्रित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंग्रेजी की विभागाध्यक्ष प्रो. सुनीता मुर्मू ने बताया कि पीजी डिप्लोमा इन ट्रांसलेशन पाठ्यक्रम अनुवाद के क्षेत्र में व्यावसायिक दक्षता विकसित करने के साथ-साथ मीडिया, प्रकाशन एवं बहुभाषीय संचार के क्षेत्र में रोजगार के अवसर प्रदान करेगा। इसी तरह सर्टिफिकेट कोर्स इन स्पोकन इंग्लिश कोर्स संप्रेषण क्षमता, व्यक्तित्व विकास एवं अंग्रेजी भाषा में दक्षता को सुदृढ़ करेगा।


बोलीं कुलपति
इस संबंध में कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने कहा कि यह पहल विश्वविद्यालय की रोजगारोन्मुखी शिक्षा नीति की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। ये पाठ्यक्रम विद्यार्थियों को समकालीन आवश्यकताओं के अनुरूप दक्ष बनाएंगे और उनके कॅरिअर निर्माण में सहायक सिद्ध होंगे।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed