फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   One more got corona Positive case in Basti total patients count nine

Coronavirus in Gorakhpur: कोरोना से मृत युवक के चाचा की रिपोर्ट आई पॉजिटिव, कुल संक्रमितों की संख्या हुई नौ

Fri, 10 Apr 2020 10:54 AM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, बस्ती।
डिजिटल न्यूज डेस्क, बस्ती। Published by: vivek shukla Updated Fri, 10 Apr 2020 10:54 AM IST
विज्ञापन
One more got corona Positive case in Basti total patients count nine
कोरोना वायरस। - फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में कोरोना पॉजिटिव की संख्या मृतक सहित अब नौ हो गई है। बृहस्पतिवार को बीआरडी मेडिकल कॉलेज में जांच के लिए आए 24 नमूनों में 23 की रिपोर्ट निगेटिव व एक की पॉजिटिव आई है। यह शख्स बस्ती में कोरोना संक्रमण मृतक युवक का चाचा है।
विज्ञापन


इस बात की पुष्टी बस्ती जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने की है। उन्होंने बताया कि बस्ती जिले में कोरोना वायरस से संक्रमितों की कुल संख्या नौ हो गई है। इनमें से आठ एक ही परिवार से हैं, एक की मौत हो गई और एक मृतक का करीबी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।
विज्ञापन


वहीं गोरखपुर मंडल की 33 नमूनों की जांच रात में हुई है। इसमें गोरखपुर के 5, महराजगंज के 19, देवरिया 5, कुशीनगर के 4 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। बता दें कि महराजगंज में पहले से ही छह लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। ये सभी लोग तब्लीगी जमात से वापस आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन जगहों को बनाया गया है हॉटस्पॉट

कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए आठ अप्रैल रात 12 बजे से प्रदेश के महराजगंज और बस्ती समेत 15 जिलों के हॉटस्पॉट को सील कर दिए गए हैं। बस्ती में मिल्लतनगर, तुरकहिया व गिदही खुर्द रेड जोन को हॉटस्पॉट बनाया गया है। इसे पूरी तरह सील कर दिया गया है।

वहीं महराजगंज में कोल्हुई थाना क्षेत्र के ग्राम बड़हरा इंद्रदत्त, कम्हरिया खुर्द तथा पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के विशुनपुर कुर्थिया व विशुनपुर फुलवरिया को पूरी तरह सील किया गया है
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed