{"_id":"5eeca98c90036b0f162cacf0","slug":"one-more-covid-19-positive-got-in-sant-kabir-nagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"संतकबीरनगर में एक और मिला कोरोना पॉजिटिव, 200 की रिपोर्ट आई निगेटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संतकबीरनगर में एक और मिला कोरोना पॉजिटिव, 200 की रिपोर्ट आई निगेटिव
Fri, 19 Jun 2020 05:34 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 19 Jun 2020 05:34 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस।
- फोटो : पीटीआई
संतकबीरनगर जिले में शुक्रवार को आई रिपोर्ट में एक और कोरोना पॉजिटिव मिला है। जबकि 200 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इसमें पूर्व में पॉजिटिव पाए गए 22 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आने से उन्हें छुट्टी दे दी गई। वैसे अब तक 167 लोग पॉजिटिव मिल चुके है। इसके साथ ही सात संक्रमित की मौत हो चुकी है। 20 लोग एक्टिव है। जबकि 147 लोग ठीक होकर घर जा चुके है। जिले में सात जगह हॉटस्पॉट बना हुआ है।
विज्ञापन
अपर सीएमओ डॉक्टर मोहन झा ने बताया कि शुक्रवार को रिपोर्ट आई है। जिसमें एक 26 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव मिला है। पॉजिटिव युवक बघौली क्षेत्र के चांदीडीहा गांव का निवासी है। युवक का एक रिश्तेदार पूर्व में पॉजिटिव मिला था। संपर्क में आने की वजह से युवक समेत छह का नमूना लेकर जांच को भेजा गया था।
विज्ञापन
रिपोर्ट आई तो युवक पॉजिटिव मिला,शेष लोग निगेटिव पाए गए। पॉजिटिव युवक को बस्ती के कैली अस्पताल भेजा गया। इसके अलावा 200 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। उसमें पूर्व में पॉजिटिव पाए गए 22 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आने से उन्हें छुट्टी दे दी है। वैसे अब तक 167 लोग पॉजिटिव मिल चुके है।
विज्ञापन
इसके साथ ही सात संक्रमित की मौत हो चुकी है। 20 लोग एक्टिव है। जबकि 147 लोग ठीक होकर घर जा चुके है। जिले में सात जगह हॉटस्पॉट बना हुआ है। अपर सीएमओ ने बताया कि अब ऐसे गांवों और कस्बों में नमूने लिए जा रहे है,जहां अधिक संख्या में लोग बाहर से लौट कर आए है। शुक्रवार को 225 लोगों का नमूना लेकर जांच को भेजा गया है।