{"_id":"5ed3c7a77ec364773603cf46","slug":"one-more-coronavirus-positive-died-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीआरडी में कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति की मौत, जिले में मृतकों की संख्या हुई 6","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीआरडी में कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति की मौत, जिले में मृतकों की संख्या हुई 6
Sun, 31 May 2020 08:35 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 31 May 2020 08:35 PM IST
सार
- बड़हलगंज के कोल्हुआ चैनपुर का रहने वाला था युवक
- गोरखपुर में अब तक कोरोना संक्रमण से हुई छह मौत
विज्ञापन
कोरोना वायरस।
- फोटो : PTI
विस्तार
बीआरडी मेडिकल कॉलेज में रविवार को एक और कोरोना पॉजिटिव युवक की मौत हो गई। वह बड़हलगंज के कोल्हुआ चैनपुर गांव का रहने वाला था। उसका अंतिम संस्कार राजघाट पुल पर पुलिस और परिजनों की देखरेख में किया गया। अब तक जिले में कोरोना संक्रमण से छह मरीजों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार कोल्हुआ चैनपुर का रहने वाला 45 वर्षीय व्यक्ति मुंबई में रहता था। वह 19 मई को घर पहुंचा था। 23 को अचानक उसकी तबीयत खराब हुई तो उसे बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। कोरोना वार्ड में इलाज चल रहा था।
विज्ञापन
इस बीच ट्रवेल हिस्ट्री के आधार पर युवक का सैंपल लिया गया। 27 मई को रिपोर्ट आई तो कोविड-19 पॉजिटिव मिला। इलाज के दौरान ही रविवार को युवक की तबीयत बिगड़ी। चिकित्सकों ने प्रयास किया लेकिन कोरोना संक्रमित की मौत हो गई।
विज्ञापन
बीआरडी प्राचार्य डॉ गणेश कुमार के मुताबिक बड़हलगंज के युवक का लीवर खराब हो गया था। अब कोरोना संक्रमण हुआ तो दिक्कत बढ़ गई। युवक ने दम तोड़ दिया। परिजनों और पुलिस की देखरेख में कोविड-19 के नियमों के तहत उसका अंतिम संस्कार राजघाट स्थित श्यमशान घाट पर कराया गया है।