{"_id":"626b8760aa324516071c7032","slug":"one-more-accused-arrested-in-chauri-chaura-nuisance","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: चौरीचौरा उपद्रव में एक और आरोपी गिरफ्तार, कई अब भी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: चौरीचौरा उपद्रव में एक और आरोपी गिरफ्तार, कई अब भी फरार
Fri, 29 Apr 2022 12:06 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 29 Apr 2022 12:06 PM IST
सार
सीओ चौरी चौरा अखिलानंद उपाध्यक्ष ने बताया कि चौरीचौरा के प्रभारी निरीक्षक मनोज पांडेय व झंगहा थानाध्यक्ष राजेंद्र मिश्रा ने मुखबिर की सूचना पर अमित को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के चौरीचौरा क्षेत्र में झंगहा के राघोपट्टी निवासी धनंजय यादव को शहीद का दर्जा दिलाने के बहाने भोपा बाजार में बवाल करने के एक और आरोपी को बृहस्पतिवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसकी पहचान झंगहा के छोटकी दुबौली निवासी अमित कुमार के रूप में हुई है। इस प्रकरण में पुलिस अब तक 22 लोगों को जेल भेजवा चुकी है। कई आरोपी अब भी फरार चल हैं।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, सेना के जवान धनंजय यादव का शव रखकर 25 मार्च को भोपा बाजार पर प्रदर्शन किया गया था। डीएम मामले में बातचीत कर ही रहे थे, तभी उपद्रवियों ने पथराव शुरू कर दिया था।
विज्ञापन
पुलिस जीप के अलावा राहगीरों के वाहनों में आगजनी की गई थी। पुलिस ने इस मामले में पांच अलग-अलग केस दर्ज किया था। जांच में सामने आया था कि सपा नेता मनुरोजन यादव के उकसाने पर बवाल हुआ।
विज्ञापन
इसके बाद तीन लोगों पर इनाम घोषित किया गया, जिसमें से दो कोर्ट में हाजिर हो गए। एक और आरोपी को पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया।
सीओ चौरी चौरा अखिलानंद उपाध्यक्ष ने बताया कि चौरीचौरा के प्रभारी निरीक्षक मनोज पांडेय व झंगहा थानाध्यक्ष राजेंद्र मिश्रा ने मुखबिर की सूचना पर अमित को गिरफ्तार किया है। फोटो व पोस्टर के जरिये अज्ञात आरोपियों की पहचान कराई जा रही है।