{"_id":"5f68334cb624865b0d3f9969","slug":"one-man-died-in-road-accident-at-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुशीनगर: शराब के नशे में कार चालक ने चार लोगों को मारी ठोकर, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुशीनगर: शराब के नशे में कार चालक ने चार लोगों को मारी ठोकर, एक की मौत
Mon, 21 Sep 2020 10:29 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, सेवरही (कुशीनगर)।
अमर उजाला ब्यूरो, सेवरही (कुशीनगर)।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 21 Sep 2020 10:29 AM IST
विज्ञापन
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस व ग्रामीणों की भीड़।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में बड़ी खबर आ रही है। यहां शराब के नशे में धुत एक लग्जरी कार सवार ने चार लोगों को अलग- अलग जगहों पर ठोकर मार दिया। इस घटना में एक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
हादसे के बाद आस पास के ग्रामीणों ने पथराव कर कार को क्षतिग्रस्त कर दिया। और चालक की बुरी तरह से पिटाई कर दी। जिसके बाद घायल चालक को सीएचसी ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर वैधानिक कार्यवाही शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, सोमवार की सुबह एक लग्जरी कार सवार ने तमकुही सेवरही मार्ग पर शराब के नशे में चार लोगों को ठोकर मार दिया। जिसमें तरयासुजान थाने के विशुनपुरा गांव के पास एक बिहार के जहानाबाद जिले के रहने वाले मनोज चौधरी (45) की मौके पर ही मौत हो गई। वह यहां पासी का काम करता था।
विज्ञापन
वहीं इसी थाने के भटवलिया के एक अन्य व्यक्ति सड़क से गुजर रहा था। कार चालक के ठोकर से उसको भी गंभीर चोट लगी है। उसके बाद वाहन लेकर सेवरही कस्बे की तरफ भाग रहे चालक ने बनरहा पश्चिम पट्टी गांव के 70 वर्षीय मजिस्टर सिंह के बाद किसान पीजी कॉलेज के बाद अनवर पुत्र हदीश को भी कुचल टक्कर मा दिया। घटना के बाद दोनों को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया गया है।
हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने कार पर पथराव कर वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया। इसी बीच सरकारी अस्पताल के सामने एसआर पंप के ॡास आकर सड़क किनारे खड़ी एक ट्रैक्टर से कार भीड़ गई। जिसके बाद देवरिया के रहने वाले शराबी चालक धीरज वर्मा की लोगों ने जमकर पिटाई कर दी। घायल अवस्था में चालक को सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से उसकी हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। जबकि कार को पुलिस ने कब्जे में लेकर वैधानिक कार्यवाही शुरू कर दिया है।