{"_id":"60e2aa2b8ebc3e13531a5b9c","slug":"one-lakh-council-children-will-be-eligible-for-akshaypatra-foundation","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: एक लाख परिषदीय बच्चों का पात्र होगा 'अक्षय', यहां मिली 2.84 एकड़ जमीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: एक लाख परिषदीय बच्चों का पात्र होगा 'अक्षय', यहां मिली 2.84 एकड़ जमीन
Mon, 05 Jul 2021 12:13 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 05 Jul 2021 12:13 PM IST
सार
फाउंडेशन को अपना प्लांट लगाने के लिए नकहा में 2.84 एकड़ जमीन शासन से आवंटित कर दी गई है। पिछले महीने 24 जून को फाउंडेशन और शासन के बीच इस संबंध में करार हो चुका है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
परिषदीय स्कूलों के एक लाख विद्यार्थियों को वर्तमान सत्र में अक्षयपात्रा फाउंडेशन की ओर से गर्मागरम पौष्टिक भोजन वितरित किए जाने की राह आसान हो गई। फाउंडेशन को अपना प्लांट लगाने के लिए नकहा में 2.84 एकड़ जमीन शासन से आवंटित कर दी गई है। पिछले महीने 24 जून को फाउंडेशन और शासन के बीच इस संबंध में करार हो चुका है।
विज्ञापन
वर्ष 2019 से ही फाउंडेशन द्वारा नगर क्षेत्र में दस विद्यार्थियों को प्रतिदिन भोजन देने के साथ शुरुआत हुई थी। धीरे-धीरे ये आंकड़ा नगर क्षेत्र के विद्यालयों से होते हुए चरगांवा संकुल के विद्यालयों तक पहुंचा। लॉकडाउन से पूर्व तक अक्षयपात्रा फाउंडेशन की ओर से प्रतिदिन 25 हजार छात्रों को भोजन दिया जाता था।
विज्ञापन
जिला प्रशासन से स्थाई जमीन मिलने तक गोरखनाथ स्थित कुष्ठ आश्रम में अक्षयपात्रा फाउंडेशन को बेस किचन बनाने के लिए जगह दी गई थी। मगर कम जगह के चलते बड़े पैमाने पर भोजन तैयार नहीं हो पा रहा था। यही वजह है कि दो वर्ष बाद भी अक्षयपात्रा फाउंडेशन की ओर से महज 25 हजार बच्चों को ही प्रतिदिन भोजन देने की व्यवस्था की जा सकी। जिले के 2514 परिषदीय स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या 3.69 लाख है।
विज्ञापन
Trending Videos
वनटांगिया गांव का विद्यालय भी हुआ आच्छादित
सीएम योगी द्वारा जंगल तिकोनिया नंबर तीन में दिवाली का त्योहार प्रत्येक वर्ष मनाया जाता है। इस गांव के परिषदीय स्कूल को भी एमडीएम से आच्छादित किया जा चुका है। जनपद में छह और वनटांगिया गांवों में परिषदीय स्कूलों का निर्माण पूरा हो चुका है। इन्हें भी एमडीएम से आच्छादित करने की कार्रवाई गतिमान है।
जिला समन्वयक एमडीएम दीपक पटेल ने कहा कि शासन की ओर से अक्षयपात्रा फाउंडेशन को नकहा के पास बड़ा बेस किचन बनाने के लिए जमीन आवंटित कर दी गई है। बेस किचन के तैयार होने से एक लाख बच्चों को एमडीएम का वितरण किया जा सकेगा।
जिला समन्वयक एमडीएम दीपक पटेल ने कहा कि शासन की ओर से अक्षयपात्रा फाउंडेशन को नकहा के पास बड़ा बेस किचन बनाने के लिए जमीन आवंटित कर दी गई है। बेस किचन के तैयार होने से एक लाख बच्चों को एमडीएम का वितरण किया जा सकेगा।