{"_id":"63241ce6799b4023db29544c","slug":"one-lakh-74-thousand-looted-from-trader-by-putting-chilli-powder-in-eyes","type":"story","status":"publish","title_hn":"Loot In Gorakhpur: आंखों में मिर्च पाउडर डालकर व्यापारी से 1.74 लाख की लूट, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Loot In Gorakhpur: आंखों में मिर्च पाउडर डालकर व्यापारी से 1.74 लाख की लूट, जांच में जुटी पुलिस
Fri, 16 Sep 2022 12:21 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 16 Sep 2022 12:21 PM IST
सार
सरदारनगर के सरैया के पास बाइसी पुलिया पर व्यापारी व इनके बाइक चालक को डंडा मारकर बदमाशों ने रोक लिया। बाइक रुकते ही चार की संख्या में बदमाश आ गए। बदमाशों ने व्यापारी की आंख में मिर्च पाउडर झोंक दिया।
विज्ञापन
गोरखपुर समाचार।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला समाने आया है। यहां चौरीचौरा के सरदारनगर फुटहवा इनार मार्ग पर बाइक सवार बदमाशों ने आंख में मिर्चा पाउडर डालकर व्यापारी से 1.74 लाख रुपये लूट लिए। वारदात के बाद बदमाश फरार हो गए। सूचना पर तत्काल एसपी नॉर्थ मनोज अवस्थी, सीओ चौरीचौरा और स्थानीय चौरीचौरा पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि व्यापारी बलराम जायसवाल की मुंडेरा बाजार में विनीत ट्रेडर्स नाम से एजेंसी है। उनके पास कई बिस्कुट समेत अन्य सामानों की एजेंसी है। गुरुवार की रात करीब एक बजे वह दुकान बंद कर सोनबरसा बाजार वसूली करने गए थे। वहां से वह बाइक से घर जा रहे थे।
विज्ञापन
सरदारनगर के सरैया के पास बाइसी पुलिया पर व्यापारी व इनके बाइक चालक को डंडा मारकर चार बदमाशों ने रोक लिया। बाइक रुकते ही बदमाशों ने व्यापारी के आंख में मिर्च पाउडर झोंक दिया। जिसके बाद बदमाश बैग व जेब मे रखी नकदी व मोबाइल लूट कर फरार हो गए।
विज्ञापन
घटना के बाद शुक्रवार सुबह एसएसपी गौरव ग्रोवर भी मौके पर पहुंचे और जानकारी ली। एसएसपी ने जल्द से जल्द बदमाशों को पकड़कर घटना का खुलासा करने का निर्देश दिया है।