फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   One gorakhpur five in Basti one in deoria got new corona positive

मुंबई से आया नेपाली नागरिक निकला गोरखपुर में कोरोना पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या हुई तीन

Sat, 02 May 2020 04:32 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 02 May 2020 04:32 PM IST
विज्ञापन
One gorakhpur five in Basti one in deoria got new corona positive
कोरोना वायरस - फोटो : PTI
गोरखपुर में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर तीन हो गई है। मुंबई से आए नेपाली नागरिक कोरोना पॉजिटिव निकला है। उसका परिवार बिछिया कॉलोनी के सर्वोदय नगर में रहता है। शुक्रवार की देर रात रिपोर्ट आई है।
विज्ञापन


हालांकि राहत की बात यह है कि वह 100 बेड के टीबी अस्पताल में क्वांरटीन है। इसके अलावा बस्ती में एक साथ सात लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं, देवरिया में भी एक कोरोना पॉजिटिव मरीज मिला है। अब देवरिया में मरीजों की संख्या दो हो गई है। इसकी पुष्टि सीएमओ डॉ श्रीकांत तिवारी ने की है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार नेपाल के चार नागरिक एंबुलेंस बुक करके बुधवार की भोर में सहजनवां चेक पोस्ट पहुंचे थे। जहां पर पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जिला अस्पताल जाने की सलाह दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुंबई देश के हॉटस्पॉट के रूप में है। इसलिए डॉक्टरों ने जांच के बाद इन्हें क्वारंटीन की सलाह दी थी। बताया जा रहा है कि चारों बिछिया कॉलोनी के सर्वोदय नगर के रहने वाले थे। इनका नमूना बृहस्पतिवार को गया था। लेकिन अन्य जिलों से अधिक नमूने होने के कारण जांच शुक्रवार को हुई।

अधिकारियों ने क्या कहा

शुक्रवार को इसमें से एक नेपाली नागरिक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जबकि तीन अन्य नेपाली नागरिकों सहित एंबुलेंस चालक और ईएमटी (इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन) की भी रिपोर्ट निगेटिव आई है।

सीएमओ डॉ श्रीकांत तिवारी ने बताया कि संक्रमित व्यक्ति के परिवार के चार लोग मुंबई से एंबुलेंस से आए थे। जिला अस्पताल में जांच कराने के बाद उन लोगों के साथ एंबुलेंस के ड्राइवर और ईएमटी को भी टीबी अस्पताल में क्वारंटीन किया गया है। एक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed