फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   one died and 31 new corona positive got in Deoria

देवरिया में 31 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव, एक की मौत

Fri, 18 Sep 2020 07:34 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Fri, 18 Sep 2020 07:34 PM IST
सार

  • सिंचाई विभाग के तीन और दो बैंककर्मी, एक स्वास्थ्यकर्मी हुए संक्रमित
  • जिले में संक्रमितों की संख्या हुई 5346, अब तक कोरोना से 60 लोगों ने तोड़ा दम

विज्ञापन
one died and 31 new corona positive got in Deoria
कोरोना वायरस। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

देवरिया जिले में सतर्कता के बाद भी कोरोना का संक्रमण जारी है। शुक्रवार को 31 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई, जबकि एक की मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। संक्रमितों की संख्या 5346 हो गई और 60 लोग अब तक कोरोना से दम तोड़ चुके हैं। 813 संक्रमितों का इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


सिंचाई विभाग देवरिया के तीन कर्मचारियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। तरकुलवा सीएचसी पर तैनात स्वास्थ्यकर्मी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सीएचसी को 48 घंटे के लिए सील कर दिया गया है। बड़ोदरा बैंक देवरिया शाखा के एक कर्मचारी, भीखपुर रोड के एसबीआई के कर्मचारी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन


इंदिरा नगर के एक, रामनाथ देवरिया के एक,आजाद नगर के एक, गौरीबाजार के एक, पुलिस लाइन के सिपाही की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। महुअवा बाजार के तीन, हरपुर के एक, बरईपार बाबू के चार लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कतरारी गांव के रहने वाले 54 वर्षीय एक संक्रमित की मौत मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान हो गई। सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय ने बताया कि कोरोना से की व्यक्ति की मौत हुई है। संक्रमितों को हो आइसोलेशन कर इलाज किया जा रहा है।

नहीं भेजा गया 125 लोगों का सैंपल
गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में सैंपल भेजने में लापरवाही उजागर हुई है। 125 लोगों का सैंपल डाटा नहीं मिल रहा है। इससे स्वास्थ्य विभाग में हलचल बढ़ गई है। कोरोना जांच के लिए जिले में कई स्थानों पर सैंपल कलेक्शन सेंटर बनाया गया है।


हर रोज सैंपल गोरखपुर मेडिकल कॉलेज भेजे जा रहे हैं। मेडिकल कॉलेज की ओर से आए आंकड़े में 125 सैंपल नहीं मिलने का मामला उजागर हुआ। सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय ने बताया कि भेजे गए सैंपल डाटा में अंतर मिल रहा है। इसकी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed