फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   one dead and two injured in bike accident in deoria

देवरिया: दो बाइक में आमने-सामने से हुई टक्कर, एक की मौत, दो घायल

Mon, 23 Aug 2021 02:37 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Mon, 23 Aug 2021 02:37 PM IST
सार

सलेमपुर-मैरवा मार्ग पर रौनीगंगा चक गांव के समीप हुआ हादसा, दोनों घायलों को पुलिस ने भिजवाई जिला अस्पताल, मृतक को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

विज्ञापन
one dead and two injured in bike accident in deoria
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देवरिया जिले में सलेमपुर-मैरवा मार्ग पर रौनीगंगा चक गांव के समीप दो बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। जिसमें एक युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वहीं दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन

 
भाटपार रानी थाना क्षेत्र के शंकरपुरा गांव निवास आलोक मणि त्रिपाठी (16) पुत्र ऋषि मणि त्रिपाठी की काम से बाइक लेकर घर से निकले, अभी वह सलेमपुर-मैरवा मार्ग पर रौनीगंगा चक गांव के समीप पहुंचे थे कि मैरवा के तरफ से आ रहीं तेज रफ्तार की बाइक ने आमने-सामने टक्कर मार दी।
विज्ञापन


टक्कर इतनी तेज थी कि एक अज्ञात (30) युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जिसकी पहचान अभी नहीं हो सकी है। वहीं आलोक मणि त्रिपाठी व बिहार सिवान जनपद के हुसैनगंज के रहने वाले संतोष यादव घायल हो गए। जिनकी हालात गंभीर बताई जा रही है। हालांकि घायलों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed