{"_id":"5fb7dc728ebc3e1a231f1362","slug":"one-dead-and-48-new-corona-positive-got-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर में मिले 48 कोरोना संक्रमित, 14 दिन बाद एक मरीज की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर में मिले 48 कोरोना संक्रमित, 14 दिन बाद एक मरीज की मौत
Fri, 20 Nov 2020 08:40 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 20 Nov 2020 08:40 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर में कोरोना मरीजों की संख्या अचानक बढ़नी शुरू हो गई है। लगातार तीसरे दिन मरीजों की संख्या 40 के पार पहुंची है। शुक्रवार को 24 घंटे में 48 मरीज मिले हैं।
विज्ञापन
इतना ही नहीं 13 दिन बाद शहर के रहने वाले 73 वर्षीय एक बुजुर्ग की मौत बीआरडी मेडिकल कॉलेज में हुई है। इसके बाद से जिले में संक्रमितों की संख्या 19724 पहुंच गई है। इनमें 316 की मौत हो चुकी है। 19016 लोग ठीक हो चुके हैं। जबकि एक्टिव केस 392 रह गए हैं।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक नवंबर माह में मरीजों की संख्या लगातार कम हो रही थी। लेकिन अचानक 18 नवंबर से आंकड़े 40 के पार पहुंचने लगे हैं। 18 नवंबर को जहां 41 मरीज मिले थे। वहीं, 19 नवंबर को 44, जबकि 20 नवंबर को 50 के करीब 48 मरीज मिले हैं।
विज्ञापन
संक्रमितों में सबसे अधिक 22 मरीज शहर के रहने वाले हैं। इनमें शाहपुर में सात, गोरखनाथ, कैंट चार-चार, कोतवाली एक, राजघाट, रामगढ़ताल और तिवारीपुर में दो-दो मरीज मिले हैं।
ग्रामीण क्षेत्रों में भी संख्या बढ़ी है। यहां 20 मरीज मिले हैं। इनमें बांसगांव, बेलघाट में एक-एक, चरगांवा छह, गोला, खजनी, कौड़ीराम, उरुवा में दो-दो, सहजनवां में चार मरीज मिले हैं। इसके अलावा छह मरीज अलग-अलग थाना क्षेत्रों के हैं।
संक्रमितों में अंधियारी बाग, आजाद चौक, महेवा फल मंडी, बीआरडी मेडिकल कॉलेज के मरीज शामिल हैं। सीएमओ डॉ श्रीकांत तिवारी ने बताया कि संक्रमण की इस बीच बढ़ी है। लोगों से अपील की जा रही है कि लोग मास्क और सैनिटाइजर का इस्तेमाल करते रहे।