{"_id":"5fa56e547242d1018d3874d5","slug":"one-click-will-be-able-to-know-address-of-rain-shelters-of-district","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एक क्लिक से जान सकेंगे जिले के रैन बसेरों का पता, ठंड में नहीं होगी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक क्लिक से जान सकेंगे जिले के रैन बसेरों का पता, ठंड में नहीं होगी परेशानी
Fri, 06 Nov 2020 09:10 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 06 Nov 2020 09:10 PM IST
विज्ञापन
रैन बसेरे। (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
ठंड के दस्तक देते ही गरीब एवं जरूरतमंदों की सुरक्षा को लेकर शासन-प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। कंबल खरीद की प्रक्रिया शुरू करने के साथ ही जिले के रैन बसेरों की भी हालत सुधारी जा रही है।
बाहर से आने वाले लोगों को रैन बसेरों की तलाश में दिक्कत न हो इसलिए अब शासन, गोरखपुर समेत सभी जिलों के रैन बसेरों के पते व संचालक के नाम-मोबाइल नंबर समेत सभी जानकारी ऑनलाइन करने में जुट गया है।
आपदा कार्यालय को जल्द ये सभी जरूरी जानकारियां राहत आयुक्त के पोर्टल पर अपलोड करने को कहा गया है। जानकारी अपलोड होने के बाद एक क्लिक कर कोई भी जरूरतमंद रैन बसेरे का पता, संचालक का नाम, मोबाइल नंबर, उपलब्ध सुविधाएं, महिला व पुरुष के लिए उपलब्ध स्थान आदि की जानकारी हासिल कर सकेगा।
विज्ञापन
दो दिवसीय दौरे पर आए मुख्यमंत्री योगी ने भी बुधवार शाम डीएम के. विजयेंद्र पांडियन को ठंड से बचाव के सभी जरूरी इंतजाम पूरे कर लेने का निर्देश दिया था।
उन्होंने सभी रैन बसेरों की सफाई के साथ ही वहां बिस्तर, रजाई आदि की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा था। डीएम ने बताया कि कंबल के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। रैन बसेरों का निरीक्षण कराकर वहां जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

Trending Videos
शहर में यहां हैं रैन बसेरे
रैन बसेरा क्षमता महिला पुरुष
रेलवे स्टेशन 20 10 10
कचहरी बस स्टेशन 15 05 10
मोहरीपुर 10 02 08
हांसूपुर 10 00 10
महेवा ट्रांसपोर्टनगर 10 04 06
धर्मशाला बाजार 15 00 15
शाहपुर 50 20 30
शिवपुर सहबाजगंज 05 00 05
मेडिकल कालेज 108 54 54
वार्ड 38 बशारतपुर 70 40 30
रेलवे स्टेशन 20 10 10
कचहरी बस स्टेशन 15 05 10
मोहरीपुर 10 02 08
हांसूपुर 10 00 10
महेवा ट्रांसपोर्टनगर 10 04 06
धर्मशाला बाजार 15 00 15
शाहपुर 50 20 30
शिवपुर सहबाजगंज 05 00 05
मेडिकल कालेज 108 54 54
वार्ड 38 बशारतपुर 70 40 30