फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   one arrested after One and a half crore recovered for getting house

UP News: गोरखपुर में मकान दिलाने के नाम पर वसूले डेढ़ करोड़, एक आरोपी गिरफ्तार

Tue, 27 Sep 2022 11:46 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 27 Sep 2022 11:46 AM IST
सार

प्रभारी निरीक्षक शशिभूषण राय ने बताया कि गोरक्षनगर निवासी अविनाश राय ने बीते सात जुलाई को अतुल कुमार त्रिपाठी, मारुति नंदन, रामप्रवेश सिंह, चंद्रमोहन त्रिपाठी, मुरारी सहानी और गोकुल सहानी के खिलाफ केस दर्ज कराया था।

विज्ञापन
one arrested after One and a half crore recovered for getting house
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गोरखपुर जिले के जीआरडी गेट के सामने स्थित दूसरे के मकान को दिखाकर डेढ़ करोड़ रुपये की जालसाजी करने के एक आरोपी को कैंट पुलिस ने रविवार रात कूड़ाघाट के पास से गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेजा गया।
विज्ञापन


आरोपी की पहचान सैनिक कुंज कॉलोनी सेक्टर सी निवासी मुरारी उर्फ मुराली के रूप में हुई है। प्रभारी निरीक्षक शशिभूषण राय ने बताया कि गोरक्षनगर निवासी अविनाश राय ने बीते सात जुलाई को अतुल कुमार त्रिपाठी, मारुति नंदन, रामप्रवेश सिंह, चंद्रमोहन त्रिपाठी, मुरारी सहानी और गोकुल सहानी के खिलाफ केस दर्ज कराया था।
विज्ञापन


आरोप है कि इन लोगों ने मकान बेचने के नाम पर डेढ़ करोड़ रुपये ले लिए और मकान भी रजिस्ट्री नहीं की। न ही रुपये वापस कर रहे हैं। पुलिस ने साजिश रचने, जालसाजी और अमानत में खयानत का केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: बच्चा चोरी के संदेह में कार सवार दंपती समेत तीन को पीटा, पुलिस ने बचाया, पहले हुई ये घटनाएं


इस तरह की थी जालसाजी
आरोपी मुराली ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि उन लोगों का एक गिरोह है, जो लोगों को विश्वास में लेकर मकान दिलाने के नाम पर रुपये हड़प लेता है। फिर रुपये को आपस में बांट लेते हैं। इसी तरह इन लोगों ने अविनाश राय से भी मकान दिलाने के नाम पर गैंग के अतुल कुमार त्रिपाठी के जीआरडी गेट के सामने वाले मकान को दिखाया जिसकी कीमत डेढ़ करोड़ रुपये बताई।

इन लोगों ने अविनाश राय से एडवांस के रूप में पांच लाख रुपये और कुल 1 करोड़ 50 लाख रुपये ले लिए। अविनाश राय ने जब मकान बैनामा करने के लिए दबाव बनाया तो आनाकानी करने लगे। पुलिस फरार अन्य आरोपियों की तलाश में है। सभी पर गैंगेस्टर की भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed