{"_id":"6a74f7432e6111c33b0726f9","slug":"on-thursday-passersby-informed-the-police-after-spotting-a-dead-body-on-the-kauriram-four-lane-bypass-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1409915-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: सीमा विवाद में दो घंटे उलझी रही पुलिस...सड़क किनारे पड़ा रहा बुजुर्ग का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: सीमा विवाद में दो घंटे उलझी रही पुलिस...सड़क किनारे पड़ा रहा बुजुर्ग का शव
Fri, 07 Aug 2026 02:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Fri, 07 Aug 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
कौड़ीराम (गोरखपुर)। कौड़ीराम फोरलेन बाईपास पर बृहस्पतिवार को उस वक्त मानवीय संवेदना तार-तार हो गई जब एक वृद्ध का शव सड़क किनारे पड़ा रहा और दो थानों की पुलिस सीमा विवाद में उलझी रही। आखिरकार एक थाने के चौकी प्रभारी ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की।
फोरलेन बाईपास स्थित एक होटल के पास बृहस्पतिवार को राहगीरों ने एक बुजुर्ग का शव देखा और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद गगहा और बांसगांव थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई लेकिन घटनास्थल किस थाना क्षेत्र में आता है, सीमा विवाद में उलझ गई। पहले यह स्पष्ट हुआ कि शव गगहा थाना क्षेत्र में मिला है। इसके बाद मामला पांडेयपार और सोहगौरा पुलिस चौकी के अधिकार क्षेत्र तक पहुंच गया। दोनों चौकियों के बीच करीब 40 मिनट तक जिम्मेदारी तय करने को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी। अंततः सोहगौरा चौकी प्रभारी ने जिम्मेदारी संभालते हुए आगे की कार्रवाई शुरू की।
जांच के दौरान मृतक की पहचान बांसगांव थाना क्षेत्र के जयंतीपुर निवासी 70 वर्षीय संग्राम के रूप में हुई। वह बुधवार से लापता थे। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और शव की पहचान की। प्रारंभिक जांच में मौत का कारण सड़क हादसा बताया जा रहा है। गगहा थाना पुलिस ने परिजन की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर वाहन की तलाश शुरू कर दी है। सीमा विवाद पर मौजूद ग्रामीणों ने भी नाराजगी जताई। उनका कहना था कि सीमा को लेकर उलझने के बजाय पुलिस को पहले शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए थी। इसके चलते दो घंटे तक शव सड़क किनारे पड़ा रहा।
विज्ञापन
बोले अधिकारी
मामले में किसी प्रकार का सीमा विवाद नहीं था। बुजुर्ग की मौत सड़क हादसे में हुई है। परिजन की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
- दिनेश पुरी, एसपी दक्षिणी