फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   OMR seat of Bihar exam committee found on Gorakhpur basti highway

यूपी: हाईवे पर फेंकी मिली बिहार परीक्षा समिति की ओएमआर सीट, जांच में जुटी पुलिस

Wed, 27 Jan 2021 07:44 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती।
अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती। Published by: vivek shukla Updated Wed, 27 Jan 2021 07:44 PM IST
विज्ञापन
OMR seat of Bihar exam committee found on Gorakhpur basti highway
पुलिस ने ओएमआर सीट को कब्जे में लिया। - फोटो : अमर उजाला।

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां मुंडेरवा थानाक्षेत्र के परसा हज्जाम पुल से पहले गोरखपुर-बस्ती फोरलेन पर बिहार विद्यालय परीक्षा समिति इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा-2020 की ओएमआर की सैकड़ों प्रतियां बिखरी हुई मिलीं।

विज्ञापन


हालांकि इसके यहां तक पहुंचने के बारे में पता चला है कि कुछ लोगों ने वाहन से जाते समय इसे कठिनइया में फेंका था, मगर हवा के कारण यह बिखर गया।

जानकारी के अनुसार ओआरएम सीट पर अलग-अलग नाम व रोल नंबर अंकित हैं। तीन पन्नों वाली बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (सीनियर सेकंडरी), पटना प्रेक्टिकल मॉर्क्स, फाइल ऑफिस कॉपी भी मिली है। इस पर परीक्षार्थियों के रोल नंबर और प्रेक्टिकल में मिले नंबर भी अंकित हैं।
विज्ञापन


कुछ लोगों का कहना है कि इसी तरह परीक्षाओं में फेरबदल किया जाता है और सबूत को मिटाने के लिए दूरदराज के क्षेत्रों में फेंक दिया जाता है। उनका कहना है यदि ये बेकार थी तो बिहार में किसी जगह पर ठिकाने लगाया जा सकता था। सैकड़ों किमी की दूरी बस्ती जिले में सुनसान जगह पर ओएमआर सीट फेंकने का ग्रामीण अलग-अलग तरह से निहितार्थ लगा रहे हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


मुंडेरवा के थानाध्यक्ष अनिल सिंह ने कहा कि ओएमआर सीट को कब्जे में ले लिया गया है। अभी यह नहीं पता चल सका है कि इसे यहां किसने और क्यों भेजा है। इस मामले में जांच कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed