फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Old slips canceled municipal logo will be printed on slip oil will be available

Gorakhpur News: पुरानी पर्चियां निरस्त, नगर निगम का लोगो छपी पर्ची पर मिलेगा तेल

Tue, 29 Nov 2022 01:08 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 29 Nov 2022 01:08 PM IST
सार

नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने कहा कि पुरानी पर्ची को निरस्त कर नई व्यवस्था बना दी गई है। सफाई, निर्माण, जलकल और पथ प्रकाश के विभागाध्यक्ष रोजाना तेल की खपत की समीक्षा कर रिपोर्ट देंगे।

विज्ञापन
Old slips canceled municipal logo will be printed on slip oil will be available
गोरखपुर नगर निगम। - फोटो : amar ujala

विस्तार

नगर निगम की गाड़ियों से तेल चोरी की घटना प्रकाश में आने के बाद नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने पर्ची संबंधी व्यवस्था में बदलाव कर दिया है। पुरानी पर्चियों को निरस्त कर दिया गया है। नई व्यवस्था के अनुसार, अब नगर निगम के लोगो वाली नई पर्चियों पर तेल दिया जाएगा। साथ ही सफाई निरीक्षक से तेल की पर्ची लेने की व्यवस्था को तत्काल खत्म कर दिया गया है। अब जोनल अधिकारी, निर्माण विभाग, जलकल और पथ प्रकाश विभाग के अधिशासी अभियंता या सहायक अभियंता के हस्ताक्षर से ही पर्ची जारी होगी। एक दिसंबर से नई व्यवस्था पूरी तरह लागू हो जाएगी।

विज्ञापन


नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने सोमवार को अवकाश के बाद भी नगर निगम में बैठक की। उन्होंने तेल चोरी को देखते हुए पुरानी पर्ची को निरस्त कर दिया। साथ ही पर्ची देने की व्यवस्था में भी बदलाव कर दिया। नई पर्ची प्रकाशित होने में लग रहे समय को देखते हुए नगर आयुक्त ने दो दिन के लिए पुरानी पर्ची को मान्य किया है।
विज्ञापन


हालांकि, पर्ची नई व्यवस्था में ही दी जाएगी। नगर आयुक्त ने सभी पेट्रोल पंप मालिकों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वह किसी भी हाल में नगर निगम के कर्मचारी को गैलन में तेल न दें। यदि गैलन में तेल लेना बहुत जरूरी है तो संबंधित जोनल अफसर को इसकी जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है मामला
नगर आयुक्त ने रविवार दोपहर एक बजे मुंशी प्रेमचंद पार्क के पास नगर निगम के स्टोर के बगल में छापा मारा था। यहां एक जीप में चार गैलन में 150 लीटर से ज्यादा डीजल जब्त किया गया था। नगर आयुक्त को देखकर नगर निगम के कर्मचारी भाग निकले थे।


नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने कहा कि पुरानी पर्ची को निरस्त कर नई व्यवस्था बना दी गई है। सफाई, निर्माण, जलकल और पथ प्रकाश के विभागाध्यक्ष रोजाना तेल की खपत की समीक्षा कर रिपोर्ट देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed