{"_id":"6087a3eb4763fc73933e32cf","slug":"old-man-died-after-returning-home-from-hospital-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: अस्पताल से घर लौटते समय तड़पकर बुजुर्ग की मौत, परिजन कोविड कमांड सेंटर मिलाते रह गए फोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: अस्पताल से घर लौटते समय तड़पकर बुजुर्ग की मौत, परिजन कोविड कमांड सेंटर मिलाते रह गए फोन
Tue, 27 Apr 2021 11:10 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 27 Apr 2021 11:10 AM IST
सार
परिजनों ने कहा कि ले गए थे डायलसिस को, जांच में पाए गए कोरोना पॉजीटिव, चंद मिनटों में ही विश्वविद्यालय चौराहे पर तोड़ा दम, नहीं मिल पाई सरकारी मदद
विज्ञापन
कोरोना वायरस।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर में अस्पताल से घर लौटते समय एक 65 वर्षीय बुजुर्ग ने सोमवार को विश्वविद्यालय चौराहे पर अचानक दम तोड़ दिया। परिजनों का कहना था कि वह कोरोना पॉजिटिव थे। प्राइवेट अस्पताल ने भर्ती नहीं किया। न ही कोविड कमांड सेंटर में बात हो पाई। कोविड कमांड सेंटर पर फोन उठते ही, जैसे पॉजिटिव बताया जा रहा है, फोन कट जा रहा है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, पिपराइच के पिपरा बसंत निवासी देवेंद्र उपाध्याय का शहर के पुरदिलपुर स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में डायलसिस होता था। वह अपनी पत्नी, दोनों बेटे व भतीजे विक्रांत के साथ सोमवार को डायलिसिस के लिए अस्पताल गए थे। भतीजे विक्रांत ने बताया कि वहां उनकी कोविड जांच हुई तो पॉजिटिव आए। इसके बाद अस्पताल वालों ने न तो डायलिसिस की और न ही कोविड के इलाज के लिए भर्ती किया।
विज्ञापन
देवेंद्र को साथ लेकर घरवाले शाम चार बजे के करीब यूनिवर्सिटी चौराहे पर पहुंचे। वहां सड़क किनारे पटरी पर बिठाकर बेटे व भतीजे कोविड कमांड सेंटर और अन्य जगहों पर भर्ती कराने, बेड आदि के लिए फोन पर प्रयास करने लगे। इसी दौरान देवेंद्र की मौत हो गई।
विज्ञापन
मृत देखकर उनकी पत्नी सड़क पर ही दहाड़े मारकर रोने लगीं। आसपास भीड़ एकत्र हो गई। लोग इस तरह मौत होते देख कोविड व सरकारी इंतजामों को कोसने लगे। भतीजे ने शव वाहन व एंबुलेंस को फोन किया, लेकिन शाम पांच बजे तक वह भी नहीं पहुंची। बाद में परिवार के लोग किसी तरह से शव को लेकर गए।