{"_id":"6ae7ae1ca28068fc320d2541","slug":"officials-and-passengers-took-an-integrity-pledge-at-the-railway-station-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1505842-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: रेलवे स्टेशन पर अधिकारियों और यात्रियों ने ली सत्यनिष्ठा की शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: रेलवे स्टेशन पर अधिकारियों और यात्रियों ने ली सत्यनिष्ठा की शपथ
विज्ञापन
गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे में 26 अक्तूबर से एक नवंबर तक आयोजित सतर्कता जागरूकता सप्ताह का रविवार को समापन हुआ। इस अवसर पर गोरखपुर जंक्शन पर शपथ ग्रहण और ई-प्लेज समारोह आयोजित किया गया। वरिष्ठ उप महाप्रबंधक एवं मुख्य सतर्कता अधिकारी आदर्श खरे ने रेल अधिकारियों, कर्मचारियों और यात्रियों को सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई।
उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने कार्यों में पारदर्शिता, ईमानदारी और नैतिकता बनाए रखनी चाहिए। सतर्कता और सत्यनिष्ठा से ही देश के विकास में योगदान दिया जा सकता है। इस दौरान पूर्वोत्तर रेलवे भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के सदस्यों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से भ्रष्टाचार के प्रति लोगों को जागरूक किया। कार्यक्रम में स्टेशन निदेशक रतन दीप गुप्ता समेत सतर्कता विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद