{"_id":"6607214aa7a8b74f9f02e2a4","slug":"offices-and-banks-remain-open-even-on-holidays-for-accounting-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-510382-2024-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: लेखा-जोखा के लिए छुट्टी पर भी खुले रहे कार्यालय और बैंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: लेखा-जोखा के लिए छुट्टी पर भी खुले रहे कार्यालय और बैंक
Sat, 30 Mar 2024 01:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Sat, 30 Mar 2024 01:45 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। वित्तीय वर्ष के अंतिम दौर में सरकारी विभागों में बजट खपाने का काम किया जा रहा है। गुड फ्राइडे के अवकाश के बावजूद भी शुक्रवार को सरकारी विभागों में लेखा-जोखा होता रहा, बैंकों को निर्देश दिया गया है कि लेन-देन की प्रक्रिया पूरी करने में सहयोग करें। इस बार वित्तीय वर्ष का अंतिम दिन रविवार है, लेकिन इस साप्ताहिक अवकाश में भी बैंक शाखाओं को खोलने के लिए सूची बनाई गई है। ये बैंक रविवार को खुले रहेंगे और सरकारी निपटाए जाएंगे।
वित्तीय वर्ष के अंतिम दौर में शनिवार को ही कार्य दिवस है। इस कारण विभागों में रविवार को भी देर रात तक कार्य करने का निर्णय लिया गया है। शहर में शुक्रवार को विकास भवन में कृषि, मत्स्य पालन, पशुपालन सहित अन्य विभागों में लेखा-जोखा का कार्य होता रहा। इसी प्रकार नगर निगम, बिजली निगम और स्वास्थ्य सहित अन्य विभाग के कार्यालयों में भी कार्य हुए।
अवकाश के कारण ट्रेजरी कार्यालय बंद रहा, लेकिन वहां शनिवार को युद्ध स्तर पर कार्य किए जाएंगे, ताकि बाउचर के आधार पर भुगतान की प्रक्रिया पूरी हो जाए।
जिलाधिकारी कृष्णा करुणेश ने आदेश जारी किया है कि वित्तीय वर्ष के अंतिम दिन रविवार को भी देर रात बैंक की शाखाएं खुली रहें, ताकि लेन-देन की प्रक्रिया में कोई बाधा न आए। उन्होंने निर्देश दिया है कि मुख्य कोषाधिकारी जब तक बैंक शाखा बंद करने के लिए न कहें, तब शाखाएं खुली रहेंगी। इसी प्रकार जिलाधिकारी ने गोला, खजनी, सहजनवां, बांसगांव, चौरीचौरा एवं कैंपियरगंज के उपजिलाधिकारी एवं उपकोषाधिकारी को भी पत्र भेजा है।
विज्ञापन
दो दिन बंद रहेंगे बैंक, एटीएम में रहेगी नकदी
31 मार्च को रविवार है, जबकि एक अप्रैल को बैंकों में कार्य नहीं होंगे। इस कारण दो दिन बैंक बंद रहेंगे। हालांकि सूची वाले बैंक खुले रहेंगे। लीड बैंक मैनेजर ने बैंकों से कहा है कि एटीएम में पर्याप्त नकदी अपलोड हो, ताकि लोगों को समस्याओं का सामना न करना पड़े।
वित्तीय वर्ष के लेखा-जोखा के लिए रविवार को भी सूची वाली बैंक शाखाएं खुली रहेंगी। इन शाखाओं में आम खाताधारकों को लेन-देन का अवसर नहीं मिलेगा, जबकि चालान सहित अन्य लेन-देन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। रविवार को देर रात तक सूची में शामिल बैंक शाखाएं खुली रहेंगी।
-मनोज श्रीवास्तव, लीड बैंक मैनेजर