फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Obscene photo of high school student goes viral case against three including teacher

Gorakhpur News: हाईस्कूल की छात्रा का अश्लील फोटो वायरल, शिक्षक समेत तीन पर केस

Thu, 30 Mar 2023 12:53 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो सरदारनगर (गोरखपुर)।
अमर उजाला ब्यूरो सरदारनगर (गोरखपुर)। Published by: vivek shukla Updated Thu, 30 Mar 2023 12:53 PM IST
सार

चौरीचौरा पुलिस को दिए तहरीर में पिता ने लिखा है कि उनकी बेटी दसवीं की छात्रा है। विद्यालय के शिक्षक मंजीत गुप्ता व आकाश यादव ने करीब छह माह पहले एक युवती के मोबाइल से बेटी का अश्लील फोटो एडिट कर भेजा। क्योंकि, एक आरोपी शिक्षक था, इस वजह से उनसे बातचीत हुई।

विज्ञापन
Obscene photo of high school student goes viral case against three including teacher
FIR - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गोरखपुर जिले में चौरीचौरा थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी कक्षा दसवीं की छात्रा का अश्लील फोटो वायरल करने का मामला सामने आया है। पहले छात्रा के मोबाइल पर फोटो भेजकर बातचीत का दबाव बनाया गया और मना करने के बाद उसे वायरल कर दिया गया। पिता की तहरीर पर एक शिक्षक समेत तीन लोगों के खिलाफ आईटी एक्ट, मारपीट व धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, चौरीचौरा पुलिस को दिए तहरीर में पिता ने लिखा है कि उनकी बेटी दसवीं की छात्रा है। विद्यालय के शिक्षक मंजीत गुप्ता व आकाश यादव ने करीब छह माह पहले एक युवती के मोबाइल से बेटी का अश्लील फोटो एडिट कर भेजा। क्योंकि, एक आरोपी शिक्षक था, इस वजह से उनसे बातचीत हुई। स्कूल में बातचीत के बाद वह माफी मांगे और इस वजह से तब शिकायत नहीं की गई। लेकिन, कुछ दिन के बाद फिर मंजीत गुप्ता व आकाश यादव ने बेटी को फोटो भेजकर बातचीत करने का दबाव बनाया।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में बदमाशों ने ठेकेदार पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, पुरानी रंजिश में गोली मारने का शक
विज्ञापन
विज्ञापन


मना करने पर दोनों ने मेरी बेटी को थप्पड़ मारा और जान से मारने की धमकी दी। 20 फरवरी को मेरी लड़की का अश्लील फोटो कई अन्य मोबाइल पर शेयर कर दिया। एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है। जांच के आधार पर आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed